4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Facebook कर रहा है एंड्रायड एप के इंस्टैंट वीडियोज का परीक्षण

इस कदम से फेसबुक को उसके प्रतिद्वंदियों से आगे बढऩे में मदद मिलेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 12 Sep 2017, 7:48 PM IST

Facebook

Facebook

सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसका नाम 'इंस्टैट वीडियोज' है, जो यह सुनिश्चित करता है कि यूजर्स उन्हें डाउनलोड करने में डेटा प्लान की खपत ना करें। कंपनी एंड्रायड के लिए इस फीचर का परीक्षण कर रही है। इस कदम से फेसबुक को उसके प्रतिद्वंदियों से आगे बढऩे में मदद मिलेगी, जिनमें यूट्यूब, ट्विटर, स्नैपचैट और अन्य प्रतिस्पर्धी शामिल है, जो वीडियो फीचर से लैस हैं।

टेकक्रंच की मंगलवार की रिपोर्ट में सोशल मीडिया दिग्गज के हवाले से कहा गया कि इंस्टैट वीडियोज का परीक्षण बहुत कम फीसदी लोगों की छोटी संख्या कर रही है, जो एंड्रायड एप्लिकेशन का प्रयोग करते हैं। इस फीचर के तहत जब आप वाईफाई से कनेक्ट होते हैं तो फोन की सारे वीडियोज को डाउनलोड कर लेता है, ताकि जब आप एप खोले तो सारे वीडियो बड़ी आसानी से चल सकें।

फेसबुक ला रहा संभावित दोस्तों को ढूंढने वाला फीचर
सैन फ्रांसिसको। फेसबुक एक नया फीचर लाने जा रहा है, जिससे आप अपने दोस्तों के दोस्तों से भी दोस्ती जोड़ पाएंगे। टेक क्रंच की शुक्रवार की रिपोर्ट में कहा गया कि इस फीचर से यूजर्स को ढेर सारे संभावित कनेक्शन की सूची एक बटन 'गेट टू नो फ्रेंड्स' पर क्लिक करने से मिलेगी।

यह विकल्प फिलहाल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। इसमें ना सिर्फ संभावित दोस्तों की सूची दी जाती है, बल्कि कौन से कार्यक्रम को दोनों पसंद करेंगे, किन-किन पेजों को वे लाइक करेंगे, वे कहां रहते हैं और कहां काम करते हैं, जैसी सूची भी दी जाएगी।

फेसबुक एक और फीचर का परीक्षण कर रहा है, जो उसके मैसेंजर एप के साथ काम करेगा। यह यूजर्स को एक दूसरे के साथ मिलने के लिए समय तय करने को कहेगा। इस साल की शुरुआत में फेसबुक ने 'डिस्कवर पीपल' नाम का फीचर शुरू किया था, जो यूजर्स को ग्रुप और इवेंट्स के माध्यम से नए दोस्त बनाने में मदद करता है।

इस फीचर को सबसे पहले द नेक्स्ट वेब की टेक पत्रकार मैट नावारा ने देखा था। यह 'इंस्टैट वीडियोज' फीचर फेसबुक के 'इंस्टैट आर्टिकल्स' फीचर की तरह है जो मोबाइल वेबसाइट को यूजर्स के लिए तेजी से लोड करता है।