सही पैटर्न पहचान लगाता पता
एआइ प्रोग्राम को उन खास शब्दों और उससे जुड़े पैटर्न को सही ढंग से पहचाने में मदद करता है, जिनमें व्यंग्य के प्रदर्शित होने का सबसे ज्यादा अंदेशा हो। इसके लिए विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट के विशाल डेटा की मदद ली गई है और फिर इसकी सटीकता की जांच की गई है। रम्या का कहना है कि, 'आमने-सामने की बातचीत में, चेहरे के हावभाव और वक्ता के स्वर का उपयोग करके व्यंग्य को सहजता से पहचाना जा सकता है। लेकिन टेक्स्ट मैसेज में ऐसा संभव नहीं, क्योंकि इनमें से कोई भी संकेत आसानी से उपलब्ध नहीं है।'