4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतरिक्ष में लग्जरी होटल बनाने की योजना में रूस, कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे

रूसी स्पेस एजेंसी रोसकॉसमस अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यानी ISS पर एक लग्जरी होटल बनाने की तैयारी में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 26 Dec 2017, 3:44 PM IST

science,Russia,American,iss,astronauts,Russian Government,spacewalk,customers,illustration,luxury hotel,module,

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं? अमेरिका की कुछ निजी कंपनियां आम लोगों को अंतरिक्ष तक ले जाने की योजना की तैयारी कर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ रूस कैसे पीछे हट जाए इसी चक्कर में उसने कुछ बड़ा करने की ठान ली है। खबरों के अनुसार, रूसी स्पेस एजेंसी रोसकॉसमस अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यानी ISS पर एक लग्जरी होटल बनाने की तैयारी में है। भविष्य में बनने वाले इस होटल में रहने के लिए आपको बहुत मोटी रकम अदा करनी पड़ेगी। जो व्यक्ति 4 करोड़ डॉलर यानी 256 करोड़ रुपये खर्च करने को तैयार होगा वाही इस होटल में एक या दो हफ्ते के लिए रह सकता है। इसके साथ ही अगर आप 2 करोड़ डॉलर और देता है तो उन्हें अंतरिक्षयात्री के साथ स्पेसवॉक करने का भी मौका मिलेगा। 'पॉप्युलर मकैनिक्स' में छपी इस खबर के अनुसार, रूसी स्पेस कॉन्ट्रैक्टर आरकेके एनर्जिया को इस होटल के निर्माण की रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसको बनाने में करीब 27.9 करोड़ डॉलर 1786 करोड़ रुपए से लेकर 44.6 करोड़ डॉलर 2855 करोड़ रुपए तक की लगत लग सकती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस होटल में सोने के लिए 4 कमरे होंगे और हर कमरे में 9 इंच की खिड़की होगी। इसके साथ ही होटल में मेडिकल और हाइजीन स्टेशंस और 16 इंच की खिड़की वाला लॉन्ज एरिया भी होगा। आपको बता दें अभी तक ISS जाने के लिए रूस के सोयूज यान का ही इस्तेमाल किया जाता है। और तो और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA भी अपने अंतरिक्षयात्रियों को इसी यान से स्पेस में भेजती है। लेकिन बोइंग और स्पेस एक्स जैसी अमेरिकी कंपनियां अंतरिक्षयान बना रही हैं, जिसके सफल होने के बाद NASA को रूस के सोयूज की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह जान लीजिए अगर हर साल लगभग 6 पैसेंजर्स एक हफ्ते अंतरिक्ष के इस होटल में रहेंगे तो ही कंपनी 7 साल में इसकी लागत वसूल पाएगी। कंपनी का कहना है कि इस होटल को बनने में कम से कम पांच साल का समय लगेगा। RKK एनर्जिया को उम्मीद है कि ऐसा होने पर सोयूज यान में अंतरिक्षयात्रियों के साथ एक या दो यात्रियों को भेजा जा सकता है। इस होटल को तैयार होने में लगभग 5 साल लगेंगे, इसकी तैयारी जल्द ही शुरू होगी।