19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मृत तारे से मिल रहे Signals ने वैज्ञानिकों को किया हैरान, कहीं तीसरी दुनिया का तो नहीं संकेत

Aliens Signals on Earth : खगोलविदों के अनुसार तारे से मिल रहे ये Signals बहुत ज्यादा ताकतवर रेडियो वेव्स हैं तारे से रौशनी भी निकलती हुई दिखाई दी, जिसे ग्लोबल और स्पेस के X-ray में भी देखा गया

2 min read
Google source verification
alien1.jpg

Aliens Signals on Earth

नई दिल्ली। ब्रहमांड के रहस्य (Mystery) को सुलझाना लगभग नामुमकिन है। तभी तो साइंस की इतनी तरक्की करने के बावजूद नई चीजों के सामने आने से वैज्ञानिक भी चौंक जाते हैं। ऐसा ही कुछ 28 अप्रैल से लगातार आसमान से मिल रहे सिग्नल्स (Signals) के कारण हो रहा है। वैाानिकों के मुताबिक उन्हें पिछले कुछ समय से एक मृत तारे से सिग्नल मिल रहें हैं। ये बहुत ज्यादा ताकतवर रेडियो वेव्स (Fast Radio Burst) हैं, जो एक सेकंड के भी हजारवें हिस्से जितनी देर तक सुनाई देती हैं। ये Signals दूसरी दुनिया और एलियन्स की ओर इशारा करती हैं।

खगोलविदों के अनुसार एक मृत तारा पृथ्वी से 30 हजार प्रकाशवर्ष दूर है। अभी तक ये बिल्कुल शांत था, लेकिन 28 अप्रैल से इसमें लगतार हलचल दिखाई दे रही है। इससे इतनी चमकीली और हाई-फ्रीक्वेंसी रेडियो वेव निकल रही थी, जो पृथ्वी से भी दिखाई दे रही है। यह ग्लोबल और स्पेस के X-ray में भी देखने को मिली। किसी भी तारे से सुनाई देने वाली अपनी तरह की पहली आवाज है। कुछ वैज्ञानिकों को मानना है कि इससे fast radio burst (FRB) के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

सूरज जैसी तेज होती है फ्रीक्वेंसी
वैज्ञानिकों के अनुसार मृत तारे से आने वाली आवाजें बेहद रहस्यमयी हैं। ये आवाजें काफी दूर होने के बाद भी एनर्जी से भरपूर है। इनकी फ्रीक्वेंसी 500 मिलियन सूरज जितनी होती है। साल 2007 में अमेरिकन खगोलविद Duncan Lorimer ने सबसे पहले इसका पता लगाया था, जिसकी वजह से इसे Lorimer Bursts नाम मिला। खगोलविदों के अनुसार पिछले पैटर्नस के मुताबिक लगातार 4 दिनों तक ये आवाजें और रोशनी हरे घंटे पर दिखती है, जिसके बाद 12 दिनों तक कोई गतिविधि नहीं होती है।

एलियंस से हो सकती है बातचीत
नीडरलैंड इंस्टीट्यूट फॉर रेडियो एस्ट्रोनॉमी के शोधकर्ता Jason Hessels के मुताबिक ये आवाजें फास्ट रेडियो बर्स्ट का रहस्य जानने में मदद करेंगी। ये मृत तारा सूरज से कम से कम 40 से 50 गुना बड़ा है। इसे SGR 1935+2154 नाम दिया गया है। इससे मिले सिग्नल्स एलियंस की ओर से भेजे गए संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि एलियंस (Aliens) धरती पर रहने वालों से बातचीत के लिए संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।