15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्विस वैज्ञानिकों ने बनाया विश्व रेकॉर्ड, 62.8 खरब तक मापा पाई का मान

पाई का मान मापने के लिए किया सुपर कंप्यूटर का प्रयोग, 108 दिन से ज्यादा समय लगा।

less than 1 minute read
Google source verification
स्विस वैज्ञानिकों ने बनाया विश्व रेकॉर्ड, 62.8 खरब तक मापा पाई का मान

स्विस वैज्ञानिकों ने बनाया विश्व रेकॉर्ड, 62.8 खरब तक मापा पाई का मान

ज्यूरिक । स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने गणितीय संख्या पाई को 62.8 खरब तक नापते value of pi हुए नया विश्व रेकॉर्ड बनाया है। इसके लिए सुपर कंप्यूटर का प्रयोग किया गया। गणना में 108 दिन और नौ घंटे का समय लगा। ग्राब्यूंडन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बताया कि वे गिनीज बुक ऑफ रेकॉर्ड में इसके दर्ज होने का इंतजार कर रहे हैं। तब तक पाई की गणना के आखिरी 10 अंक ही सार्वजनिक किए जाएंगे, जो 7817924264 आए हैं। गणना के लिए 510 टेराबाइट (टीबी) का स्टोरेज इस्तेमाल किया गया। इसमें 16 टीबी की 38 हार्डडिस्क तथा अन्य उपकरण शामिल हैं। वैज्ञानिकों ने सॉलिड स्टेट ड्राइव (एसएसडी) के बजाय हार्डडिस्क का उपयोग किया, क्योंकि एसएसडी में गहन गणना स्टोर करते समय मामूली अंतर आने का खतरा था। इससे पूरा प्रयास विफल हो जाता।

50 खरब से आगे -
पाई की गणना का पिछला रेकॉर्ड अमरीका के अलबामा राज्य में टिमोथी मुलिकन ने जनवरी 2020 में बनाया था। उन्होंने पाई की 50 खरब तक गणना की। उस गणना में करीब आठ महीने लगे थे। गूगल ने 2019 में क्लाउड तकनीक के जरिए इससे आधी गणना की थी।

पाई का हिसाब: रेखा गणित में वृत्त की परिधि की लंबाई व व्यास की लंबाई के अनुपात को पाई कहा जाता है। इसका मान 3.14159 के बराबर होता है। पाई अपरिमेय राशि और गणितीय नियतांक है।