29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

778 हितग्राहियों के खाते में जल्द डाली जाएगी दूसरी किस्त

आवास का पूरा करा सकेंगे अधूरा कार्य
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Radheshyam Rai

•

Updated: 16 Feb 2020, 11:28 AM IST

778 हितग्राहियों के खाते में जल्द डाली जाएगी दूसरी किस्त

नसरूल्लागंज नगर पंचायत कार्यालय।

सीहोर. प्रधानमंत्री आवास योजना में दूसरी किस्त नहीं मिलने से जिन हितग्राहियों के आवास का काम अटका है उनके लिए अच्छी खबर है। नगर पंचायत के खाते में यह राशि आ गई है। जिसका जल्द ही हितग्राहियों के खाते में डालने का कार्य शुरू किया जाएगा।

नगर परिषद नसरूल्लागंज ने पीएम आवास योजना में एक साल पहले 778 हितग्राहियों के खाते में पहली किस्त डाली थी। जिससे हितग्राहियों ने मकान बनाने का काम शुरू किया था। जितनी राशि थी उससे काम कराने के बाद दूसरी किस्त की राशि नहीं मिलने से अटक गया था।

इसे लेकर कई बार हितग्राहियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देने के साथ नगर परिषद के चक्कर काटे, लेकिन मायूसी ही मिली। मकान नहीं बनने के कारण कई लोग पिछले कई महीने से किराएं के मकान में रहकर दिन काट रहे हैं। जिससे उनको परेशानी उठाने के साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

9 करोड़ की आई है राशि
सीएमओ प्रहलादसिंह मालवीय ने बताया कि शासन की तरफ से दूसरी किस्त की 9 करोड़ 78 लाख की राशि नगर परिषद के खाते में आ गई है। जिसे शीघ्र ही हितग्राही के खाते में डाली जाएगी। सीएमओ ने बताया कि प्रथम किस्त की राशि से पूरा कार्य कराने वाले हितग्राहियों के खाते में ही यह राशि जारी की जाएगी। जिन्होंने राशि से आधा अधूरा काम किया या फिर शुरू नहीं किया उनके खाते में राशि नहीं डालकर उनको नोटिस जारी किया जाएगा।