30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साढ़े 6 हजार किसानों को अब मिलेगी बीमा की राशि

17 करोड़ 49 लाख रुपए की बीमा राशि सीधे खातों में पहुंचेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 29 Jun 2022, 2:51 PM IST

फसल बीमा योजना

फसल बीमा योजना,भरतपुर.बिहारी जी मंदिर का नवीन भवन का डॉ. गर्ग ने किया अवलोकन,भरतपुर.बिहारी जी मंदिर का नवीन भवन का डॉ. गर्ग ने किया अवलोकन,फसल बीमा योजना,फसल बीमा योजना

अनिल मालवीय, सीहोर. पिछले चार महीने से बीमा राशि नहीं मिलने से बैंकों के चक्कर काट रहे 6 हजार 713 किसानों के लिए अच्छी खबर है। वंचित किसानों के लिए 17 करोड़ 49 लाख रुपए की राशि आ गई है। मंगलवार से इस राशि को सीधे किसानों के खातों में पहुंचाने की कवायद भी शुरू हो गई है। दो दिन में यह राशि शेष सभी के खातों में जारी हो जाएगी। इससे किसानों को खरीफ फसल की बोवनी और लेनदेन करने में राहत मिलेगी।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों ने साल 2020 में बैंक, सोसायटियों में फसल बीमा कराया था। बीमा प्रीमियम के नाम पर बैंक, सोसायटी ने मनमानी राशि काटी, लेकिन फसल खराब होने के बाद पोर्टल पर इंट्री करने की बारी आई तो लापरवाही दिखाई। इंट्री के दौरान सोयाबीन की जगह अन्य फसल चढ़ा दी, जबकि कई किसान के दस्तावेज में त्रुटी होने के बाद सुधार करने में अनदेखी की। इससे किसान बीमा राशि मिलने से वंचित हो गए थे। इसका पता किसानों को तब चला था, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 13 फरवरी 2022 को खरीफ 2020 की खराब फसल की बीमा राशि सिंगल क्लीक के जरिए खातों में डाली थी।

किसानों ने दर्ज कराई शिकायत
वंचित किसानों की फसल चौपट होने के बाद भी बीमा क्लेम की राशि नहीं मिली तो तहसीलदार, एसडीएम सहित अन्य अफसरों को इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। किसानों की शिकायत के बाद 19 फरवरी तक बीमा पोर्टल खोलकर वापस त्रुटी सुधार किया था। पत्रिका ने भी 30 मई को पोर्टल पर त्रुटी सुधार के दो महीने बाद मिलना थी बीमा राशि, तीन माह बीते पर नहीं मिली शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद कृषि विभाग और बीमा कंपनियां हरकत में आई और अब किसानों को बीमा राशि मिलेगी।

दो दिन में मिलेगी सभी को राशि
कृषि विभाग के अनुसार 6 हजार 713 वंचित किसानों में से अभी 5 हजार 462 किसानों की 17 करोड़ 49 लाख 14 हजार 522 रुपए बीमा राशि आई है। जिन किसानों का बैंक ऑफ इंडिया में खाता है उनमें बीमा राशि पहुंचने की भी बात कही जा रही है। वही अन्य बैंक के खातों में भी अगले दो दिन में बीमा राशि पहुंच जाएगी। खास बात यह है कि किसानों को बीमा राशि उस समय मिली है जब उनको पैसे की सख्त आवश्यकता है।