8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत, मची चीख-पुकार

दो घंटे तक लगा रहा मार्ग पर जाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Manoj Vishwkarma

•

Updated: 7 Jul 2018, 10:49 AM IST

news

बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत, मची चीख-पुकार

सीहोर. सीहोर-बिलकिसगंज मार्ग पर बस और ट्रक की जोरदार भिडं़त होने के बाद पूरा चंदेरी गांव कांप उठा। अनिंयत्रित ट्रक और और बस के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वाहनों के टकराने के साथ ही मार्ग पर चीख-पुकार मच गई और बस में सवार कई लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद चार एंबुलेंस, दो डायल 100 और पुलिस के वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। घटना में करीब ढाई दर्जन यात्री घायल हो गए।

जिस प्रकार से दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत हुई, उससे चार से छह लोगों की मौत की अफवाह फैल गई थी, लेकिन राहत वाली बात यह रही है कि किसी की मौत नहीं हुई। हालांकि करीब आधा दर्जन को अधिक चोंट आने पर उन्हें उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भी हर कोई अपनों को तलाशता नजर आया। घटना सीहोर-बिलकिसगंज मार्ग स्थित ग्राम चंदेरी के पास की है।

जब राय बस एमपी 37 पी 0197 में सीहोर से सवारियों को भरकर बिलकिसगंज की तरफ चली थी।बताया जाता है कि शुक्रवार को शाम चार बजे के करीब बस सीहोर-बिलकिसगंज मार्ग स्थित ग्राम चंदेरी के पास ही पहुंचीं थीं कि भोपाल तरफ से आ रहे ट्रक एमपी 37 जीए 1622 और सवारी से भरी बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। गांव में जोरदार टक्कर की आवाज आने और चीख-पुकार मचने से पूरा गांव कांप उठा और घरों से सडक़ पर गया। चंदेरी निवासी समाजसेवी एमएस मेवाड़ा ने बताया कि बस और ट्रक के बीच भिड़ंत से दोनों वाहनों का कचूमर निकल गया था। सडक़ों पर सवारियां मदद के लिए चीख-पुकार कर रही थीं। हादसे के संबंध में तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने सूचना दी गई। ग्रामीणों ने भी यात्रियों की मदद की।

हादसे में ढाई दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। चार 108 एंबुलेंस, दो डायल 100 के अलावा अन्य वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही अस्पताल में डॉक्टर स्टाफ, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकतर यात्री पीपलिया मीरा, ढाबला, बरखेड़ी, हीरापुर, झागरिया सहित आसपास के थे। घायलों ने बताया कि बस अंधी रफ्तार से चलाई जा रही थी।

अचानक टकराने की आवाज आई और लोग जख्मी होकर मदद की पुकार लगाने लगे। घायलों ने कहा कि मौत के मुहं से वापस लौटकर आए हैं। घटना में विनीता, कमला बाई, नर्बदा प्रसाद, बंशीधर, मदन, सोनू मालवीय, चंचल सोनी, नर्मदा, मोहन, पूजा, मोहन, गजराज, कला बाई, राधे कृष्ण सहित कई लोग घायल बताए हैं। वहीं रविंद्र, असलम पिता नूर हसन सहित अधा दर्जन के करीब गंभीर घायलों को उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया।

सडक़ पर दो घंटे लगा रहा जाम

बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत के बाद जाम के हालात निर्मित हो गए। वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने और मार्ग पर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने दो घंटे से अधिक लग गया। तब तक जाम की स्थिति बनी रही। बस और ट्रक को रोडसे हटाने क्रेन बुलानी पड़ी।