1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चा रोते हुए पहुंचा थाने, बोला मां के पास जाना है….

बाजार में अलाउंसमेंट कर पुलिस ने मासूम को उसकी मां से मिलाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 Nov 2017, 11:58 AM IST

childrane, deep children, patrika news, sehore patrika news, mp patrika news

सीहोर।बच्चे के रोने की आवाज सुन कर लोगों उस ओर दौड़ पड़े थे, जहां एक बच्चा अपनी मां से बिछडऩे के बाद रोते हुए अपनी मां को तलाश रहा था। लाख प्रयास के बाद जब कोई नहीं मिला तो उसे थाने पहुंचा दिया गया। जहां स्टाफ की सजगता से मां को तलाश कर उसके हवाले कर दिया गया। फिर पुलिस ने उसकी मां की तलाश शुरू कर दी।

रेहटी क्षेत्र में बाजार का दिन होने के कारण गहमा-गहमी का माहौल था। हर कोई अपने काम में व्यस्त नजर आ रहा था। इसी के बीच एक चार साल के बच्चे की तेज रोने की आवाज ने हर किसी को अपनी ओर खींच लिया। लोगों ने देखा की बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक चार साल का बालक रो रहा था। लोगों ने आसपास परिजन की तलाश की मगर कोई नहीं मिला। जिसके बाद बालक को रेहटी थाने में छोड़ दिया गया। बालक से पूछताछ में अपना नाम मोहित बता रहा था। पिता के बारे में पूछा गया तो पिता की मौत हो गई कह कर रोए जा रहा था।

इसके अलावा कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई थी। इसके बाद थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे व स्टाफ ने पुलिस वाहन के सहयोग से बाजार में अलाउंसमेंट करवाकर बालक के परिजन की तलाश शुरु की। दो घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आखिरकार मेहनत रंग लाई। मोहित को अपनी मां मिल गई थी। दरअसल, कलाबाई के पति की मौत के बाद अपना पेट पालने के लिए छिंदवाड़ा से यहां मजदूरी करने आई थी। काम करने के दौरान मोहित खेलते हुए बाजार पहुंच गया था।

इनका कहना है

चार साल के मासूम के इस तरह से भटकते हुए मिलने पर उसकी मां की तलाश की गई थी। मां और बच्चे दोनों भटक गए थे। पुलिस के प्रयासों से मां और बेटे आपस में मिल गए।

रजनीकांत दुबे, थाना प्रभारी रेहटी