5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलकनपुर मंदिर में दान के लाखों रुपए चोरी, नाइट ड्यूटी से गायब 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

सीसीटीवी में कैद हुए दो नकाबपोश चोर...। पुलिस जांच में जुटी...। करीब 5 लाख रुपए से अधिक नकदी चोरी का अनुमान...।

2 min read
Google source verification

सीहोर

image

Manish Geete

Nov 15, 2022

salkan-1.png

सीहोर। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के लाखों रुपए चोरी हो गए। दो चोर सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हैं, वहीं एसपी मयंक अवस्थी ने 24 घंटे तैनात रहने वाले 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी रात के समय सो रहे थे।

मध्यप्रदेश सीहोर जिले के रेहटी में सलकनपुर देवी धाम (salkanpur devi dham) है, जिसे बिजासन देवी धाम (vijasan devi dham) के नाम से जानते हैं। यहां मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे के आसपास चोरों ने मंदिर परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में रखी गई नोटों से भरी पांच बोरियां चुरा लीं। एक अनुमान है कि चोर जो बोरियां ले गए हैं, उसमें करीब पांच लाख रुपए से अधिक की राशि थी।

मंदिर समिति के महेश उपाध्याय के मुताबिक करीब पांच बोरियों में से दो बोरियां रोप-वे के करीब पहाड़ के नीचे छोड़ गए. जबकि जो बोरियां ले गए हैं, उसमें करीब पांच लाख से अधिक रुपए होने का अनुमान है। देर रात के सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो नकाबपोश चोर स्ट्रांग रूम की तरफ नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः

1000 फीट ऊंचे पर्वत पर है मां सलकनपुर का दरबार

बताया जा रहा है कि चोरों ने मंदिर से नोटों से भरी पांच बोरी चोरी कर ली है। हालांकि नोटों से भरी दो बोरियां रोप-वे के पास पहाड़ी से नीचे भी पड़ी मिली हैं। फिलहाल सूचना मिलने पर एसपी, आईजी समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया हैं, जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि माता को चढ़ावे के लिए जो भी राशि आती है, उसे कुछ समय में दान पेटी में से निकालकर बोरियों में भरकर स्ट्रांग रूम में रख दिया जाता है। चोरों ने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर दान से भरी बोरियों पर हाथ साफ कर दिया।

गौरतलब है कि यहां हमेशा भक्तों की भीड़ रहती है, इसलिए चोरों की नजर यहां आने वाले श्रद्धालुओं पर भी रहती है। यहां पिछले कुछ दिनों में 40 मोबाइल फोन चोरी हो चुके हैं। इसके अलावा मंगलसूत्र और गले से सोने की चेन भी गायब हो चुकी है। ऐसी ही कई शिकायतें थाने में आ चुकी है।

पांच पुलिसकर्मी निलंबित

मां विजयासन देवी मंदिर के स्ट्रांगरूम में चोरी की भनक वहां 24 घंटे तैनात रहने वाली पुलिस को नहीं लगी। सूत्रों के मुताबिक यहां रहने वाले पांचों पुलिसकर्मी आराम से सो रहे थे। इसी बीच चोरी की वारदात हो गई। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद एसपी मयंक अवस्थी सीहोर से सलकनपुर पहुंचे, उसके बाद चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रधान आरक्षक लाल सिंह, आरक्षक आलोक भदौरिया, गौरव गुर्जर, श्याम सिंह मरकाम, पुष्पराज शर्मा को निलंबित करदिया गया।