29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व राज्यपाल ने रेत का अवैध उत्खनन रोकने में जिला प्रशासन को बताया नाकाम

नर्मदा नदी से खुलेआम हो रहा है रेत उत्खनन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Amit Mishra

•

Updated: 5 Nov 2019, 1:45 PM IST

Vehicles are not getting seized while doing illegal transport?

Sehore. The rage on illegal sand mining in the district is increasing.

सीहोर. जिले में रेत के अवैध उत्खनन को लेकर रार बढ़ती ही जा रही है। एक के बाद एक सरकार की पार्टी के ही नेता अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल यादव ने मोर्चा खोला और फिर एक के बाद एक कई नेता सामने आने लगे हैं। नसरुल्लागंज से फारुख खान और द्वारका जाट के बाद पूर्व राज्यपाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने रेत के अवैध उत्खनन को लेकर अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

सीहोर दौरे पर आए पूर्व राज्यपाल कुरैशी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जिला प्रशासन रेत का अवैध कारोबार रोकने में नाकाम साबित हो रहा है, मैं मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर यहां की स्थिति के बारे में बात करूंगा। मेरा सुझाव है कि सीहोर में रेत का अवैध उत्खनन रोकने विशेष अथॉर्टी बनाई जाए। स्थिति यह है कि रेत के अवैध उत्खनन में सीहोर जिला प्रदेश में पहले नंबर पर पहुंच गया है। नर्मदा नदी से अवैध उत्खनन इस स्तर पर हो रहा है कि सबसे ज्यादा अवैध परिवहन के प्रकरण सीहोर जिले में दर्ज किए जा रहे हैं।

सरकार की पार्टी के नेता ही खोल रहे मोर्चा
रेत के अवैध उत्खनन को लेकर सितंबर महीने में कांग्रेस नेता राहुल यादव ने अफसरों की भूमिका पर सवाल उठाए थे। यादव ने रेत उत्खनन के लिए प्रभारी मंत्री आरिफ अकील को जिम्मेदार बताया था। प्रभारी मंत्री पर आरोप लगाने को लेकर पार्टी ने यादव को छह साल के लिए निष्काषित कर दिया, लेकिन अब एक के बाद एक कई कांगे्रस नेता रेत के अवैध उत्खनन को लेकर अफसरों की भूमिका को संदिग्ध बता रहे हैं, लेकिन लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

कांग्रेस नेता 8 नवंबर से करेंगे पदयात्रा
नसरुल्लागंज के ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष फारुख खान और जिला प्रवक्ता ने 8 नवंबर से सीएम हाउस तक पदयात्रा करने की घोषणा की। फारुख खान का तर्क है कि जब भाजपा सरकार के समय रेत का अवैध उत्खनन हुआ तो हम चुप नहीं रहे तो कांग्रेस सरकार के समय रेत उत्खनन के समय चुन रहें, ऐसा संभव नहीं हैं।

एक दिन में पांच सौ से ज्यादा डंपर निकल रही रेत
नर्मदा नदी से एक दिन में करीब पांच सौ डंपर रेत निकल रही है। कई बार तो ऐसी स्थिति बनती है कि पुलिसकर्मी खड़े देखते रहते हैं और रेत के वाहन निकल जाते हैं। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी के सामने 20 से 25 रेत के डंपर निकलने की बात सामने आई।