4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसंत पंचमी पर राजा भोज जयंती का भव्य आयोजन:क्षत्रिय पवार समाज ने निकाली शोभायात्रा

क्षत्रिय पवार समाज संगठन के तत्वाधान में सोमवार को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर राजा भोज जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 11 बजे सब्जी मंडी स्थित जगदीश मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः जगदीश मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में […]

less than 1 minute read
Google source verification
sehore news

बाइक से यात्रा निकालते हुए

क्षत्रिय पवार समाज संगठन के तत्वाधान में सोमवार को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर राजा भोज जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 11 बजे सब्जी मंडी स्थित जगदीश मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः जगदीश मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में राजा भोज की समृद्ध संस्कृति, धार्मिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव को प्रदर्शित किया गया। दो डीजे के साथ निकली इस यात्रा में लोग दोपहिया वाहनों पर भगवा ध्वज लेकर निकले।

शोभायात्रा में परमार समाज के वंशज राजा भोज के साथ-साथ भगवान राम और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां भी सजाई गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी परमार समाज के लोग उपस्थित रहे।