28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर- खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

विवाह समारोह में शामिल होकर इंदौर से वापस लौट रहे था परिवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 24 Jun 2018, 10:13 AM IST

sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, accident, road accident, sehore road accident, car accident, crime, hospital,

बड़ी खबर- खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

सीहोर/ आष्टा। भोपाल-इंदौर हाईवे पर शनिवार- रविवार रात 3:00 बजे के करीब अंधी गति से आ रही एक कार मॉडर्न डेरी के पास पीछे से एक खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार में सवार 2 बच्चों सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वेेदांता अस्पताल इंदौर रेफर कर दिया गया।

sehore news,
sehore patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
accident
,
road accident
,
Sehore Road accident
,
car accident
,
crime
,
hospital
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/24/hadsa2_3001246-m.jpg">

जानकारी के अनुसार कुरावर मंडी राजगढ़ निवासी पवन सिंगी जो एक अनाज व्यापारी है। वे अपने परिवार के साथ शादी समारोह में इंदौर गया था। बताया जाता है कि शनिवार रविवार की रात कार MP39- c- 18 84 से वापस अपने शहर कुरावर लौट रहा थे। आष्टा पुलिस के अनुसार रात 3:00 बजे के करीब उनकी कार जैसे ही मॉडर्न डेरी के पास पहुंची अंधी रफ्तार होने के कारण एक खड़े आईसर ट्रक MP 04 GB 0496 में पीछे से जा घुसी, हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार 6 लोगों में से दो मासूम बच्चों सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए आष्टा अस्पताल भेजा गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वेदांता अस्पताल इंदौर में रेफर कर दिया गया।

गंभीर हादसे में कुरावर मंडी निवासी पवन सिंह की की पत्नी माधुरी 40 वर्ष, बिटिया पलक 14 वर्ष, छोटी बिटिया 6 माह की नाम छोटी सहित ड्राइवर कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कार में सवार पवन सिंगी पिता कैलाश 42 वर्ष तथा मधुबाला पत्नी चिराग 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में आष्टा थाना प्रभारी विजेंद्र मर्सकोले ने बताया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को उपचार के लिए आष्टा से इंदौर भेजा गया है।