
पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले के बुलावे पर बुधवार को 5 लाख से अधिक श्रद्धालु सीहोर पहुंच गए हैं। वे कावड़ में जलभर कुबेरेश्वर धाम में भगवान शिवका अभिषेक करेंगे, जिसके चलते पूरा सीहोर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया है, कहीं पैर रखने की जगह नजर नहीं आ रही है, जहां तक नजर जा रही है, वहां तक कावडिय़े ही कावडिय़े नजर आ रहे हैं।
मध्यप्रदेश के सीहोर में आज पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, कावड़ यात्रा सीवन नदी के घाट से शुरू होकर कुबेरेश्वर धाम पहुंचेेगी, जहां देशभर से आए श्रद्धालुओं द्वारा कावड़ से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे।
कावड़ यात्रा सीवन नदी से शुरू हो चुकी है, कावड़ यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल है, इस कारण पूरा शहर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा है, यहां पूरे शहर में श्रद्धालु होने के कारण कई रूट भी डायवर्ट किए गए हैं।
Updated on:
16 Aug 2023, 1:20 PM IST
Published on:
16 Aug 2023, 1:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.