550 वां प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारे पर विशेष विद्युत सज्जा
सीहोर. सिख समाज के पहले गुरु श्रीगुरुनानक देव का 550 वां प्रकाश उत्सव 12 नवंबर को श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में सिख संगत द्वारा नगर के मुख्य मार्गों से प्रतिदिन सुबह 5 बजे प्रभात फैरी निकाली जा रही है। इस बार 550 वां प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारे पर विशेष विद्युत सज्जा की गई है।
गुरुसिंह सभा के प्रधान करतार सिंह गुरुदत्ता ने बताया कि श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के 10 दिन पूर्व से ही नगर में रोजाना सुबह प्रभातफैरी का आयोजन किया जा रहा है। जिसका स्वागत समाजजनों के अलावा अन्य समाज के लोग भी उत्साह से कर रहे हैं।
श्री गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ प्रारंभ हुआ है। जिसकी रविवार अखंड पाठ की समाप्ति होगी। मुख्य आयोजन श्री गुरुनानक जयंती 12 नवंबर को विशेष दीवान सजाया जाएगा। वहीं गुरु का अटूट लंगर दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।
रात में 11 से 12 तक शब्द कीर्तन के उपरांत अरदास, आतिशबाजी की जाएगी। रात में कवि दरबार का आयोजन होगा तथा बच्चों व महिलाओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन और पुरस्कार वितरण समारोह होगा। समिति के प्रमुख हरविंदर सिंह पाहुजा, परमजीत सिंह मक्कड़, करतार सिंह गुरुदत्ता, संतोख सिंह गुरुदत्ता, सरबजीत सिंह मक्कड़, कालू मक्कड़, जसपाल गुरुदत्ता, गोविंद सिंह गुरुदत्ता, कमलजीत सिंह गुरुदत्ता, जोगेंदर सिंह छाबड़ा, रिकी छाबड़ा, सनी गुरुदत्ता, ने कार्यक्रम हिस्सा लेने का आग्रह सभी समाज जनों से किया है।