
सलकनपुर देवी मंदिर
नवरात्रि पर्व 30 मार्च से 07 अप्रेल तक मनाया जाएगा। जिले के सलकनपुर देवी धाम में 9 दिवसीय मेला रहेगा, इस दौरान देशभर से श्रद्धालु मां विजयासन देवी के दर्शन करने सलकनपुर पहुंचेंगे। प्रशासन और पुलिस ने मेला की तैयारियां शुरु कर दी हैं। मेला के दौरान करीब 250 का पुलिस बल तैनात किया जाएगा। निगरानी के लिए 90 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस कई रूट भी डायवर्ट करेगी।
मंगलवार को अपर जिला दण्डाधिकारी वृंदावन सिंह ने बताया कि सलकनपुर देवी मंदिर मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टि से मालीबांया चौराहे से बुदनी लाई ओवर मार्ग तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा। मुय मार्ग से मंदिर की ओर जाने वाले ऊपरी मार्ग पर अधिकृत टैक्सी वाहनों को छोडकऱ प्रशासन की अनुमति के बिना किसी भी वाहन को आवाजाही की अनुमति नहीं रेगी। इस मार्ग पर अधिकृत करीब 200 टैक्सी चलेंगी।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि टैक्सी के दस्तावेज, फिटनेस आदि की जांच की जाएगी। टैक्सी का किराया डीटीओ के माध्यम से फिक्स कराया जाएगा, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग आरक्षित कर दी गई है, ऊपर मंदिर परिसर में भी करीब 300 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था है।
अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने बताया कि सलकनपुर देवीधाम मंदिर में नवरात्रि मेला की व्यवस्था के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रियकीय विभाग पेयजल,बिजली कंपनी बिजली सप्लाइ की व्यवस्था बनाए रखेंगे। मुय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया को मंदिर परिसर पर स्थाई रूप से पर्याप्त संया में एबुलेंस मय डाक्टर्स टीम एवं आवश्यक जीवन रक्षक औषधियों के तैनात करने के आदेश दिए हैं। नगर पालिका बुदनी और रेहटी के मुय नगर पालिका अधिकारी फायर ब्रिगेड वाहन, फायर फायटर, साफ-सफाई एवं चलित शौचालय इत्यादि की व्यवस्था करेंगे। सीईओ जनपद पंचायत बुदनी, रेहटी सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करेंगे।
गर्मी के सीजन में आग लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। मेला, मंदिर और भीड़ वाले स्थान पर कम आग लग जाए किसी को पता नहीं होता है। सलकनपुर देवी मंदिर परिसर में अभी कुछ दिन पूर्व ही आग लग गई थी। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने आग की आशंका को देखते हुए सभी दुकानदार को छोटे फायर फायटर दुकान में रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने कहा कि सभी दुकानदार फायर फायटर खरीदकर दुकान में रखें, यह आग लगने पर उसे रोकने में सहायक होता है। पुलिस यह दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर ही कर रही है। पुलिस अधीक्षक शुक्ला ने यह भी कहा है कि यदि कोई दुकानदार फायर फायटर लगाने से इनकार करता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
26 Mar 2025, 5:49 PM IST
Published on:
26 Mar 2025, 5:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.