सीहोर/नसरूल्लागंज। जिले में शुक्रवार को एक बड़ी घटना होते होते बच गई, दरअसल बिजली खंभे से करीब 100 फीट की दूरी पर ही तेल की कुप्पियां भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटते हुए खंती में जा गिरा। माना जा रहा है कि ऐसे में यदि यह ट्रक बिजली के खंभे से टकरा जाता तो क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो सकता था।