27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब मिलने लगा अस्पताल में एक्सरे का प्रिंट

मरीजों को मोबाइल से नहीं लेनी पड़ेगी इमेज,एक साल बाद मिली एक सुविधा बाकी का करना होगा इंतजार...

2 min read
Google source verification

सीहोर

image

Sunil Sharma

Feb 26, 2018

sehore hospital

सीहोर। सुविधाओं के अभाव में मरीजों को समस्या का सामना हमेशा करना पड़ रहा है। सुविधाओं के नाम पर अब भी कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। एक साल से बंद पडी एक्स-रे मशीन अब जाकर सुधरी है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। अन्य सुविधाओं के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा।

जिला मुख्यालय पर ट्रामा सेंटर बनने की शुरूआत से लगने लगा था कि अब स्वास्थ्य विभाग की हालत सुधर जाएगी, लेकिन भवन बन जाने के बाद भी व्यवस्था वही पुरानी बनी हुई है। पुराने भवन में महीनों से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन नए भवन में आने के एक साल बाद ठीक हो सकी है।

अब तक दुर्घटना में घायल व अन्य बीमारी के मरीजों को एक्स-रे रिपोर्ट के लिए मोबाइल लेकर जाना होता था। अन्यथा कागजों पर ही रिपोर्ट बना कर दे दी जाती थी। इससे मरीज की बीमारी का ठीक तरह से इलाज नहीं हो पा रहा था। जैसे तैसे मशीन तो ठीक हो गई, लेकिन अब भी कई सुविधा जस की तस बनी हुई है। लेकिन अब भी स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

अभी भी नहीं 24 घंटे सुविधा
मरीजों के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए ब्लड बैंक, लिफ्ट और एक्स-रे विभाग को २४ घंटे खोलने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डीआर अहिरवार ने दो माह पहले दिए थे। लेकिन दो माह बाद भी सुविधा अब तक शुरू नहीं की गई है।

इसके चलते कई बार मरीजों को सुविधा नहीं मिलने के करण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अस्पताल की एंबुलेंस खा रही धूल
आपात स्थिति और गंभीर मरीजों को भोपाल रैफर करने के लिए तीन एंबुलेंस है, लेकिन एक खराब स्थिति में है दूसरी धूल खा रही है। एक मात्र एंबुलेंस चल रही है। यह एंबुलेंस भी कभी कभार ही चलती है। जबकि रैफर करने का पूरा जिम्मा १०८ के भरोसे डाल रखा है। जब कभी दुघर्टना होती है, तो १०८ वाहन समय पर नहीं मिल पाता है। इस कारण कई बार मरीजों कि जान पर बन आती है।

सुविधा बढाने को लेकर प्रयास किए जा रहे है। बाकी व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- डॉ एए कुरैशी, सिविल सर्जन, ट्रामा सेंटर सीहोर