2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एप पर दर्ज कर सकते हैं आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

भारत निर्वाचन आयोग को गूगल प्ले स्टोर से किया जा सकता है डाउनलोड....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Kuldeep Saraswat

•

Updated: 29 Oct 2018, 12:49 PM IST

news

एप पर दर्ज कर सकते हैं आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

सीहोर। विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान आम नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सी. विजिल एप पर कर सकते है। इसके लिए उन्हें अपने एड्रांयड फोन के गूगल प्ले स्टोर से सी.विजिल एप्लिकेशन डाउनलोड करनी होगी ।एप के माध्यम से रिपोर्ट पंजीकृत कराने पर शिकायतकर्ता को कंप्लेन नंबर दिया जाएगा। इस शिकायत नम्बर का इस्तेमाल करके वह अपनी शिकायत की वास्तविक स्थिति को देख सकता है।

एप के माध्यम से बीस मीटर की रैंज से ली गई फोटो, दो मिनिट तक का वीडियो अपलोड कर शिकायते दर्ज कराई जा सकती है। प्राप्त होने वाली शिकायतों का 100 मिनिट में शत प्रतिशत निराकरण करना होगा। इसके लिए समयावधि विभिन्न कार्यों के लिए निर्धारित की गई है। आम आदमी अपनी निर्वाचन संबंधी शिकायत टेलीफोन और टोल फ्री नंबर पर भी दर्ज करा सकता है।

पांच मिनट में अपलोड होगा वीडियो....
जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण कुमार ने बताया कि फोटो या वीडियो अपलोड लोकेशन ट्रेक करने के उपरांत पांच मिनिट में ही फ्लाईंग स्क्वाड को सूचना दी जाएगी और उनके द्वारा 15 मिनिट में पहुंचकर कार्यवाही पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन संबंधी शिकायतों की प्राप्ति के लिए हर संभव प्रबंध जिला स्तर से सुनिश्चित किए गए है। आम आदमी अपनी निर्वाचन संबंधी शिकायत टेलीफोन और टोल फ्री नंबर पर भी दर्ज करा सकता है। राज्य स्तर पर अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए आमजन 1950 नंबर का उपयोग कर सकते है।

खुद देख सकेंगे शिकायत की स्थित....
एप के माध्यम से रिपोर्ट पंजीकृत कराने पर शिकायतकर्ता को कंप्लेन नंबर दिया जाएगा। इस शिकायत नम्बर का इस्तेमाल करके वह अपनी शिकायत की वास्तविक स्थिति को देख सकता है। सी विजिल ऐप पर शिकायत स्वीकृत होने के बाद सिस्टम जिला नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना देगा। सूचना मिलने पर नियंत्रण कक्ष सचल दस्ते को कार्रवाई करने का निर्देश देगा। कार्रवाई के बाद शिकायत का स्टेटस अपडेट किया जाएगा और शिकायत करता ऐप के माध्यम से भी उसका स्टेटस चेक कर सकेगा।