
Sehore Suicide News : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक दंपती ने घर में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। इस घटना के चलते राजनीती गलियारों में हलचल तेज हो गई है। दरअसल मृतक दंपती के बच्चों ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी को गुल्लक भेंट की थी। जिसके बाद उनके घर पर ईडी ने छापा मारा था। प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का आरोप है कि ईडी से परेशान होकर पति-पत्नी ने ये कदम उठाया है।
ये पूरी घटना सीहोर स्थित आष्टा के शांतिनगर का है, जहां व्यापारी मनोज परमार और उनकी पत्नी नेमा परमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। बता दें कि 5 दिसंबर को मनोज परमार के कई ठिकानों पर ईडी ने छापामार कर उनकी प्रॉपर्टी को सीज कर दिया था। इसके आलावा मनोज को दिल्ली तलब भी किया गया था।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक्स पर शेयर किए गए अपने पोस्ट में ईडी पर आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि, 'आष्टा सिहोर जिला मप्र के मनोज परमार को बिना कारण ED द्वारा परेशान किया जा रहा था। मनोज परमार के बच्चों ने राहुल को भारत जोड़ो यात्रा के समय गुल्लक भेंट की थी। मनोज के घर पर ED के असिस्टेंट डायरेक्टर संजीत कुमार साहू द्वारा रेड की गई थी। मनोज अनुसार उस पर रेड इसलिए डाली गई क्योंकि वह कांग्रेस का समर्थक है।'
दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि, 'मैंने मनोज के लिए वकील की व्यवस्था भी कर दी थी। लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है मनोज इतना घबराया हुआ था कि आज उसने व उसकी पत्नी ने आज सुबह आत्म हत्या कर ली। मैं इस प्रकरण में डायरेक्टर ईडी से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं।'
Updated on:
13 Dec 2024 02:28 pm
Published on:
13 Dec 2024 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
