
सीहोर की फुटबॉल टीम
महू में आयोजित ऑल इंडिया वुमंस फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया स्माल सेंटर सीहोर की महिला टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की टीम को 1-0 से पराजित किया। मैच में सीहोर की टीम ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन करते हुए मैदान पर अपना दबदबा बनाए रखा।
मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल सीहोर की खिलाड़ी प्रांजलि ने किया, जिसने टीम को यह महत्वपूर्ण जीत दिलाई। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने इस शानदार जीत की जानकारी देते हुए बताया कि महु में खेली जा रही आल इंडिया वुमंस प्रतियोगिता में सीहोर की टीम ने राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में हराया।
इसी दौरान सीहोर के चर्च मैदान पर एक अन्य मुकाबला भी खेला गया, जिसमें सीहोर बाइज ने सीहोर चिल्ड्रन को 1-0 से हराया। इस मैच में सीहोर की ओर से अदनान ने गोल कर टीम को विजय दिलाई। यह जीत सीहोर के लिए महिला फुटबॉल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो आगामी प्रतियोगिताओं के लिए टीम का मनोबल बढाएगी।
Updated on:
02 Feb 2025 12:21 pm
Published on:
02 Feb 2025 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
