2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीडि़त मानव की सेवा ही राजनीति का लक्ष्य : ओझा

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने किया सीहोर का दौरा

less than 1 minute read
Google source verification
पीडि़त मानव की सेवा ही राजनीति का लक्ष्य : ओझा

पीडि़त मानव की सेवा ही राजनीति का लक्ष्य : ओझा

सीहोर. भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व भोपाल जोन प्रभारी शेष नारायण ओझा ने बुधवार को सीहोर का दौरा किया। ओझा ने सीहोर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बाजार में मास्क का वितरण किया और जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सीहोर विधानसभा अध्यक्ष मुस्तुफा अंजुम ने बताया कि बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों को तेज करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए ओझा ने कहा कि उप चुनाव में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यदि आपने राजनीति को चुना है तो पीडि़त मानवता की सेवा ही आपका लक्ष्य होना चाहिए। युवा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की लड़ाई में लड़ेगा, उसे अधिकार दिलाने का काम करें, जिसका शोषण हो रहा है, तभी आपका राजनीति में आना सार्थक होगा। उन्होंने कहा आने वाले समय में युव कांग्रेस का जिले में विस्तार किया जाएगा। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर ने कहा कि कांग्रेस की १५ महीने की सरकार की उपलब्धियां युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा सरकार के आपदा में अवसर के कारनामे को भी जनता को बताएं। बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने संगठन की गतिविधियों के बारे में बताया। इसके बाद युवा कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष निवासन बीवी के सफल एक वर्षीय के कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर के प्रमुख बाजार में मास्क वितरण किया। इस अवसर पर राजेन्द्र ठाकुर, नईम नवाब, शमीम अहमद, जफर लाला, राजू राजपूत, मुन्नवर खान, लोकेन्द्र वर्मा, मृदुल तोमर, रवि ठाकुर,मुस्तफा अंजुम, तुलसी राठौर, निशांत वर्मा, उमेश रोहित, राहुल ठाकुर, नायब खान, अमन लाला, गजराज परमार आदि मौजूद थे।

Story Loader