नहीं थम रहे हैं कटिंग के मामले
फोरलेन हाईवे पर ट्रक कटिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कंजरों का आतंक इतना है कि वह रात के समय चलते ट्रक से माल गायब कर देते हैं। इससे ट्रक चालकों में भय बना है। कई तो रास्ते में ढाबे पर खड़ा कर सुबह ही रवाना होते हैं। पुलिस ने कई बार इस पर पाबंद लगाने कदम उठाया, लेकिन सार्थक साबित नहीं हुआ। पुलिस लगातार कंजरों पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है, लेकिन उनका भय यहां से गुजरने वाले राहगीरों पर कम नहीं हो रहा है। हालांकि पुलिस भी रात में गश्त उतनी चुस्त तरीके से नहीं कर पा रही जिससे कंजरों और लुटेरों के मन भय बैठ सके।