30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवनगर कॉलोनी की जर्जर सड़क दे रही दर्द

सीहोर

•

image

Kuldeep Saraswat

•

Updated: 25 Mar 2025, 2:02 PM IST

sehore news

देवनगर कॉलोनी की जर्जर सड़क।

शहर के झागरिया रोड स्थित देव नगर कॉलोनी में सुविधाओं का अभाव है। सडक़ और पानी सबसे बड़ी समस्या हैं। यहां के रहवासी कई बार सड़क निर्माण और पेयजल संकट को दूर करने की मांग करते हुए शिकायत कर चुके, लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। देव नगर कॉलोनी करीब 25 साल पहले डेवलप हुई थी, यहां की आबादी करीब 2000 है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं।

देव नगर कॉलोनी में झागरिया रोड से द आर्यन स्कूल तक की सड़क कच्ची है, यहां नाली का निर्माण भी नहीं हुआ है। घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा होता है, अभी गर्मी का सीजन होने के कारण पानी सूख जाता है, लेकिन बारिश और सर्दी के दिनों में काफी दिक्कत होती है। कुछ लोग बता रहे हैं कि सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन भी हो गया है, लेकिन अभी निर्माण कार्य शुरु नहीं किया गया है, जिससे काफी दिक्कत हो रही है। देव नगर कॉलोनी का यह क्षेत्र नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 02 में आता है।

साल दर साल कॉलोनी का विस्तार: देव नगर कॉलोनी में पहले 70 से 80 मकान थे, लेकिन कॉलोनी का क्षेत्रफल बढ़ता जा रहा है, अब यहां करीब दो हजार की आबादी निवास करती है। पानी और सड़क की सुविधा नहीं मिलने को लेकर यहां के लोग परेशान हैं। नगर पालिका में शिकायत भी की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। यहां पर आबादी क्षेत्र के बीच में खाली प्लॉट भी पड़े हैं, जिनमें कचरे के ढ़ेर लग हुए हैं। इन खाली प्लॉट में गंदा पानी भी जमा होता है, जिसके कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। रहवासी जल्द ही सड़क निर्माण और खाली प्लॉट में पड़े कचरे की सफाई की मांग कर रहे हैं।