30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुबेरेश्वर धाम में उत्साह के साथ मनाया जाएगा पर्व

सीहोर

•

image

Kuldeep Saraswat

•

Updated: 30 Mar 2025, 2:55 PM IST

sehore news

चैत्र नवरात्र का पर्व जिला मुख्यालय के समीप स्थित निर्माणाधीन कुबेरेश्वरधाम पर आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। धाम पर श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।

चैत्र नवरात्र पर्व के लिए कुबेरेश्वर धाम पर पर्याप्त पार्किंग के लिए स्थान, वाहनों के आवागमन, बैरिकेटिंग, श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था और पेयजल की व्यवस्था की गई है। रविवार को शुद्ध घी से निर्मित पांच किलो चक्की का भोग लगाया जाएगा। इस मौके पर पंडित प्रदीप मिश्रा आरती करेंगे।

विठ्लेश सेवा समिति के पंडित विनय मिश्रा और पंडित समीर शुक्ला ने बताया कि इसके पांच दिनों से नि:शुल्क रुद्राक्ष वितरण किया जा रहा है, शनिवार को भी करीब 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को नि:शुल्क रूप से रुद्राक्ष का वितरण किया गया। यहां पर आधुनिक रसोई से हलवा, रोटी सब्जी और खिचड़ी आदि की प्रसादी तैयार की जाती है। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसके लिए प्रशासन और समिति ने व्यवस्था की है। समिति के द्वारा यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई का इंतजाम किया है।