8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Janmashtami 2021 कृष्ण भक्ति का चमत्कार, साध्वी के हाथ में रोज अपने आप बन जाता है मक्खन

Janmashtami 2021 MP में अनोखी कृष्ण भक्त, सुबह गीता के पाठ के बाद रोज बनता है मक्खन

2 min read
Google source verification
Unique Krishna Bhakt Of Sehore Miracle Of Krishna Devotion In MP

Unique Krishna Bhakt Of Sehore Miracle Of Krishna Devotion In MP

सीहोर. आज के युग में भगवान की भक्ति का ऐसा चमत्कार मिलना दुर्लभ ही है. सीहोर में कृष्ण भक्ति Krishna Devotion के चमत्कार का यह नजारा रोज दिखाई देता है. यहां की एक साध्वी कान्हा की भक्ति में ऐसी रम गई है कि वस्तुत: वे आधुनिक युग की मीराबाई बन गई हैं.

जिले के एक गांव मोलगा में रहनेवाली साध्वी सुनीता वर्मा कृष्णजी की अनन्य भक्त हैँ। वे कृष्ण मंदिर Krishna Mandir में ही रहती हैं, दिनभर कृष्ण की पूजा—पाठ—भजन—कीर्तन में लगी रहती हैं. बचपन से ही उन्हें श्रीकृष्ण Shri Krishna से लगाव था, वे पूजा करती थीं।

वे बताती हैं कि बाल्यकाल में एक रात श्रीकृष्ण ने सपने में आकर कहा— तुम द्वापर युग में गोपी थीं। अन्य गोपियां तुम्हारा मक्खन छीनकर खा लेती थीं, इस बार अब मैं तुम्हें मक्खन का ही वरदान देता हूं। दूसरे दिन जैसे ही पूजा समाप्त हुई हाथ पर अपने आप मक्खन आने लगा।

इसके बाद तो रोज ही यही होता है. साध्वी सुनीता बाई जैसे ही गीता पाठ के बाद उठती हैं, यह चमक्कार प्रारंभ हो जाता है. कई सालों से उनके हाथों से रोज यूं ही खद ब खुद मकखन निकलता है और वे इसे प्रसाद के रूप में बांट देती हैं. उनके इस चमत्कार को देखने के लिए कई लोग रोज गांव में मंदिर में आते हैं।

वे न केवल इस चमत्कार को अपनी आंखों से देखते हैं बल्कि पूजा के बाद इस मक्खन को ही प्रसाद के रूप में प्राप्त भी करते हैं। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर इस गांव की पहचान ही साध्वी सुनीता बाई के कारण होने लगी है. जन्माष्टमी Janmashtami पर गांव में विशेष आयोजन होते हैं.