26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनब्रेको के वाइस प्रेसिडेंट ने कलेक्टर से लगाई गुहार, अभी चालू नहीं होगा काम

ओवर टाइम व बोनस नहीं देने का विरोध: दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे कर्मचारी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Satish More

•

Updated: 24 Oct 2019, 5:35 AM IST

Vice President of Unbreco urges collecto

Vice President of Unbreco urges collecto

सीहोर. ओवर टाइम का वेतन और बोनस नहीं देने के विरोध में राष्ट्रीय मजदूर परिषद के बैनर तले कुछ कर्मचारियों ने अनब्रेको के कारखाने में हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने हड़ताल से खुद को परेशान बताकर प्रबंधन ने अनिश्चितकाल के लिए फैक्ट्री बंद करने की घोषणा कर दी है।

यदि फैक्ट्री बंद होती है तो करीब 1500 कर्मचारियों के परिवार सड़क पर आ जाएंगे। अनबे्रको के कर्मचारी और प्रबंधन के बीच जिस तरीके से विवाद हो रहा है, ठीक उसी तरह के विवाद 20 ्रसाल पहले शुगर फैक्ट्री में होते थे। नतीजतन शुगर फैक्ट्री बंद हो गई और अब अनब्रको भी बंद होने की कगार पर है।

जानकारी के अनुसार साल 2012 में लुधियाना के उद्योगपति दीपक कालरा ने 600 करोड़ रुपए का निवेश कर जताखेड़ा में अनब्रेका कंपनी की नींव रखी। दो साल के कंस्ट्रक्शन के बाद साल 2014 में यहां पर नट, बोल्ट बनाने का काम शुरू किया गया।

यहां बनाए गए नट, बोल्ट यूके, आस्ट्रेलिया, यूएसए, आयरलैंड तक जाते हैं। अनब्रेको कंपनी में पांच-छह साल तो सब कुछ ठीक से चला, लेकिन उसके बाद लोकल की राजनीति शुरू हो गई। बीते तीन साल से स्थिति यह है कि कभी भी हड़ताल हो जाती है।

हर दूसरे-तीसरे महीने हड़ताल होने से खुद को परेशान बताकर अनब्रेको प्रबंधन ने अनिश्चितकालीन समय के लिए फैक्ट्री बंद करने की घोषणा की है। बुधवार को अनब्रेको कंपनी के गेट पर राष्ट्रीय मजदूर परिषद के अध्यक्ष राहुल वर्मा के नेतृत्व में कुछ कर्मचारी दिनभर धरने पर बैठे रहे।

इस दौरान कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट कार्तिक एन जयपाल ने कलेक्टर अजय गुप्ता से बात की। कलेक्टर गुप्ता से अपनी परेशानियों के बारे में बताया। कलेक्टर गुप्ता से कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट को लिखित में अपनी शिकायत दर्ज कराने की बात कहते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। वाइस प्रेसीडेंट ने कलेक्टर के समक्ष अपना पक्ष रख दिया है।

एसडीएम से मिले यूनियन नेता
राष्ट्रीय मजदूर परिषद के अध्यक्ष राहुल वर्मा ने एसडीएम आदित्य जैन से मुलाकात की है। एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई है कि प्रबंधन परिषद के पूर्व अध्यक्ष के साथ मिलकर कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। राहुल का तर्क है कि जब तक प्रबंधन विनोद नागर को दूर नहीं करता है, हमारी हड़ताल खत्म नहीं होगी। प्रबंधन को जो निर्णय लेना है, ले सकता है।

कर्मचारियों को ओवर टाइम का मिले पैसा
राष्ट्रीय मजदूर परिषद के अध्यक्ष राहुल ने आरोप लगाया है कि कर्मचारियों से 16-16 घंटे काम कर रहा है, लेकिन ओवर टाइम का पैसा नहीं दिया जा रहा है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट कार्तिक एन जयपाल का तर्क है कि जो कर्मचारी ओवरटाइम कर रहे हैं, उन सभी को पैसा दिया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को नहीं मिल रहा है तो वह उसकी शिकायत करें और जहां तक बोनस का सवाल है तो पिछले साल से 50 फीसदी बढ़ाकर दिया गया है। 200 प्रतिशत तो कंपनी बढ़ाकर नहीं दे सकती है।