
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच चप्पलबाजी का VIDEO : महिला बाल विकास की बैठक में भिड़ीं महिलाएं
सीहोर. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाले नसरुल्लागंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच चप्पलबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दूसरी कार्यकर्ता पर चप्पलों की बरसात करती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना ये मामला नसरुल्लागंज जनपद पंचायत परिसर का है। वहीं, विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने जाकर एक दूसरे पर केस दर्ज कराया है।
बताया जा रहा है कि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विवाद नसरुल्लागंज जनपद पंचायत परिसर में महिला बाल विकास की बैठक के दौरान हुआ था। बैठक में नसरुल्लागंज जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों की लगभग सभी कार्यकर्ताएं शामिल हुई थी। महिला बाल विकास की बैठक के बाद नसरुल्लागंज जनपद पंचायत परिसर में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जो देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि, उसने विवाद का रूप धारण कर लिया।
परियोजना अधिकारी ने रुकवाया विवाद
विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक दूसरे पर चप्पलें बरसाने लगीं।। घटना के समय मौजूद परियोजना अधिकारी विनोद दीवान ने जैसे-तैसे चप्पलबाजी करती महिलाओं के बीच जाकर उन्हें रोककर मामला शांत कराया। हालांकि, दोनों महिलाओं के बीच मारपीट तो रुक गई, लेकिन दोनों पक्षों ने ही थाने पहुंचकर अपनी अपनी ओर से एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया।
वीडियो बनाने वाले को भी पड़ी चप्पल
हालांकि, बताया ये जा रहा है कि, दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच पहले काफी चप्पलबाजी हुई थी, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दूसरे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को चप्पल से पीटती दिखाई दे रही है। इसी दौरान वहां मौजूद किसी अन्य शख्स ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही चप्पल बाजी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि, एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इतने आक्रोश में थी कि, उसने एक बार वीडियो बना रहे शख्स पर भी चप्पल से हमला कर दिया।
Updated on:
25 Sept 2022 03:11 pm
Published on:
25 Sept 2022 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
