
बड़वानी। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की बार्डर पर बुधवार देर रात भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कुछ यात्री घायल भी हुए हैं। हादसा आगरा-मुंबई हाईवे पर 8 वाहन आपस में टकराने से हुआ। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है। इस हादसे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है।
हादसा बड़वानी जिले के सेंधवा के पास महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर हुआ है। जिस स्थान पर घटना हुई वहां विजासन मंदिर है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। बुधवार देर रात हुआ यह हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि दल लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बार्डर पर हुई दुर्घटना के बाद महाराष्ट्र की सांगली चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की बार्डर पर स्थित भीलट देव मंदिर के सामने सफेद रंग की एक कार ट्रक को ओवर टेक करते समय अनियंत्रित हो गई और ट्रक में घुस गई। इसके पीछे आ रही कारें भी एक के बाद एक टकराने लगी और दुर्घटना का शिकार हो गईं। करीब 8 वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में इनमें मध्यप्रदेश के भी वाहन शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया दुख
सेंधवा के पास हुए भीषण हादसे में मृतकों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। वहीं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Updated on:
28 Oct 2021 10:34 am
Published on:
28 Oct 2021 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allसेंधवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
