3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति घर पहुंचा तो फांसी पर लटकी मिली पत्नी, करीब 1 साल पहले हुई थी शादी

महिला के परिजन ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

2 min read
Google source verification
seoni.jpg

सिवनी. सिवनी में एक 24 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला का पति रेलवे में इंजीनियर है, महिला के फोन न उठाने पर उसकी मां ने दामाद को फोन किया और जब पति घर पहुंचा तो पत्नी को फांसी के फंदे पर झूलता पाया। महिला ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन महिला के परिजन का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक भोपाल के अयोध्या नगर इलाके के रहने वाले कल्पेश राजपूत रेलवे में इंजीनियर हैं और उनकी शादी 5 दिसंबर 2021 को स्वाति राजपूत से हुई थी। कल्पेश टैक्सकॉम रेल एंड इंजीनियर लिमिटेड कंपनी में काम करता है। वह पिछले 4 सालों से सिवनी रेलवे स्टेशन ब्रॉडगेज का काम देख रहा है और इसी कारण पत्नी स्वाति के साथ सिवनी में छिंदवाड़ा रोड स्थित मकान में किराए से रहते थे। दोनों की कोई संतान नहीं है। पति कल्पेश ने बताया कि वो काम के सिलसिले में रोजाना की तरह सुबह 9 बजे घर से निकला था और फिर सिवनी रेलवे स्टेशन गया और वहां से नौनपुर रेलवे स्टेशन गया। शाम को जब सिवनी रेलवे स्टेशन पर वापस आया तो सास का फोन आया कि स्वाति फोन नहीं उठा रही है। वो चिंता में भागता हुआ घर आया तो पाया कि घर का दरवाजा बंद है। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन स्वाति ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजन को सूचना दी और खिड़की से किसी तरह घर के अंदर पहुंचा तो देखा कि स्वाति फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

यह भी पढ़ें- दोस्त बनकर दिया दगा, आबरू लूटकर बोला- नहीं करूंगा तुमसे शादी

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
पत्नी को फांसी के फंदे पर झूलता देख पति ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना का पता चलते ही स्वाति के घर परिजन भी सिवनी पहुंचे जिन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। स्वाति के परिजन ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

देखें वीडियो- शहर में खुलेआम चल रहे सट्टे का स्टिंग

Story Loader