5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के पेंच आ रहे 22 राज्यों के निर्वाचन आयुक्त, इलेक्शन की चुनौतियों पर बड़ा मंथन

31st National Conference : पेंच राष्ट्रीय उद्यान में आज से 4 दिन रहेंगे 22 राज्यों के निर्वाचन आयुक्त। कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल, निर्वाचन के दौरान आई चुनौतियों और उऩके उपायों पर चर्चा होगी।

2 min read
Google source verification
31st National Conference

31st National Conference : देश के 22 राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों की 31वीं कॉन्फ्रेंस मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पेंच राष्ट्रीय उद्यान में 1 से 4 मार्च तक आयोजित की जा रही है। इस कॉन्फ्रेंस में राज्य निर्वाचन आयुक्त स्थानीय निकायों के निर्वाचन के दौरान आई चुनौतियों एवं उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा करेंगे। साथ ही नवाचारों और सुधारों से भी अवगत कराएंगे। इस दौरान स्थानीय निकायों के निर्वाचन में नई तकनीकों के उपयोग पर भी चर्चा होगी।

आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार 1 मार्च को शाम तक राज्यों से निर्वाचन आयुक्तों का आगमन होगा। वे पेंच राष्ट्रीय उद्यान में रूकेंगे। 2 मार्च को कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ होगा। प्रथम सत्र में मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग सचिव अभिषेक सिंह ई-पोलिंग बूथ तथा पेपरलेश बूथ के माध्यम से प्रदेश में पंचायत निर्वाचन कराए जाने की प्रक्रिया का प्रेजेंटेशन दिया जाएगा एवं फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

इसी तरह स्वचलित लोकल बॉडी इलेक्शन प्रक्रिया के संबंध में आन्ध्रप्रदेश निर्वाचन आयोग आयुक्त नीलम साहनी द्वारा प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। द्वितीय सत्र में राज्य आयुक्तों की स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक आयोजित होगी। जिसमें स्थानीय निकायों के निर्वाचन के दौरान आई चुनौतियों एवं उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें- एमपी के इस इलाके में बच्चों को जकड़ रही गंभीर बीमारी, चलना-फिरना तो दूर खिसकना भी असंभव, जानें लक्षण

विषय विशेषज्ञ देंगे प्रजेंटेशन

तीन मार्च को स्थानीय निर्वाचन प्रक्रिया के उन्नयन के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाकर लोकतंत्र को मजबूत करने, दूरस्थ मतदाता के पंजीयन तथा ऑनलाइन मतदान की कार्ययोजना सहित स्थानीय निर्वाचन में नवीन तकनीकों को अपनाए जाने जैसे विभिन्न बिंदुओ पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। साथ ही, इलेक्ट्रानिक कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रिकल्स कार्पोरशन, आईआईटी लिमिटेड बैंगलोर प्रतिनिधियों समेत अन्य निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराने वाले संस्थाओं के प्रतिनिधि नए इनोवेशन की जानकारी देंगे। 4 मार्च को राज्य आयुक्तों का शैक्षणिक भ्रमण होगा। इस दौरान मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पेपरलेश बूथ का प्रदर्शन किया जाएगा।

इन राज्यों के निर्वाचन आयुक्त होंगे शामिल

कॉन्फ्रेंस में आंध्र प्रदेश की राज्य निर्वाचन आयुक्त नीलम साहनी, दिल्ली-चण्डीगढ़ के डॉ. विजय देव, गोवा के दौलत हवलदार, झारखण्ड के डॉ. बीके तिवारी, कर्नाटक के जीएस संगरेशी, राजस्थान के मधुकर गुप्ता, उड़ीसा के मधुसूदन पाधी, तेलंगाना की आई रानी कुमुदिनी, हिमाचल प्रदेश के अनिल कुमार खांची, असम के आलोक कुमार, तमिलनाडु की बीजोथी निर्मलासामी, महाराष्ट्र के दिनेश टी. वाघमारे, सिक्किम के केसी लेप्चा, जम्मू-कश्मीर के बीआर शर्मा, केन्द्र शासित प्रदेश दादरनागर हवेली, दमन एवं दीव के सुधांशु पाण्डे, त्रिपुरा के शरदेंदु चौधरी, गुजरात के डॉ. एस मुरलीकृष्णन, उत्तर प्रदेश के राज प्रताप सिंह, उत्तराखण्ड के सुशील कुमार, बिहार के डॉ. दीपक प्रसाद और केरल के राज्य निर्वाचन आयुक्त ए. शाहजहां तथा मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव शामिल होंगे। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोगों के सचिव एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।