30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5वीं, 8वीं के अनुत्तीर्ण, अनुपस्थित छात्रों के लिए एक जून से होगी परीक्षा

सभी पात्र विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा में सम्मिलित कराने की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रमुख एवं शिक्षकों की होगी। साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था भी विद्यालय स्तर से सुनिश्चित की जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं-12वीं के छात्रों को राहत! पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका देखने का अवसर 14 मई तक(photo-patrika)

रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं-12वीं के छात्रों को राहत! पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका देखने का अवसर 14 मई तक(photo-patrika)

शासन ने आदेश किया जारी, अतिरिक्त कक्षाएं भी होंगी संचालित

सिवनी. जिले की समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं मदरसों में अध्ययनरत कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों की पुन: परीक्षा सत्र 2025-26 का आयोजन 1 से 6 जून तक निर्धारित कर दी गई है।
शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए विषयवार अतिरिक्त शिक्षण की व्यवस्था विद्यालय स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी। सभी पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को तत्काल सूचना देकर प्रतिदिन अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थी पुन: परीक्षा हेतु बेहतर तैयारी कर सकें। जिन विद्यार्थियों द्वारा पूर्व में प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण नहीं किया गया है अथवा जिनके प्रोजेक्ट में 7 से कम अंक प्राप्त हुए हैं, ऐसे विद्यार्थियों से संबंधित विषय के शिक्षक द्वारा प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण कराया जाएगा एवं उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक परीक्षा पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे। सभी पात्र विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा में सम्मिलित कराने की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रमुख एवं शिक्षकों की होगी। साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था भी विद्यालय स्तर से सुनिश्चित की जाएगी। पुन: परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र केवल जनशिक्षा केंद्र स्तर पर निर्धारित किए गए हैं। पूर्व वर्ष की भांति निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑन-द-स्पॉट प्रश्नपत्र प्रिंटिंग की व्यवस्था लागू रहेगी। इसके लिए परीक्षा से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जनशिक्षा केंद्र प्रभारी को सौंपी गई है।
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों, संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया है कि जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।