7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है अमोदागढ़, परिवार के साथ उठा सकते हैं लुत्फ

भागदौड़ भरी जिंदगी में यह एक ऐसा दिन है, जब मनचाहा समय अपने तरीके से जिया जा सकता है।

2 min read
Google source verification

संडे आउटिंग-इस रविवार सिवनीवासी अपना दिन बनाएं खास

सिवनी. छुट्टी के दिन हर कोई परिवार के साथ किसी विशेष जगह जाना चाहता है। जहां पर शांति भी हो और पूरा परिवार दिन का लुत्फ उठा सके। जिले में शायद ही कोई ऐसा होगा जो रविवार के दिन को यादगार नहीं बनाना चाहता। यह दिन सिर्फ छुट्टी नहीं, बल्कि खुद को परिवार को और शहर को महसूस करने का अवसर होता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में यह एक ऐसा दिन है, जब मनचाहा समय अपने तरीके से जिया जा सकता है। सुबह की शुरुआत अगर सुकून से करनी हो तो सुबह की हल्की ठंडक या ताजी हवा में टहलना, योग या साइकिलिंग एक बेहतरीन विकल्प है। इससे न सिर्फ शरीर सक्रिय रहता है, बल्कि पूरा दिन ऊर्जावान बन जाता है। कई लोग रविवार को देर तक सोना पसंद करते हैं, जो मानसिक थकान दूर करने का भी एक आसान तरीका है। इसके अलावा परिवार के साथ घूमने जाना भी एक अच्छा विकल्प है।

इस जगह जा सकते हैं घूमने
प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अमोदागढ़ का जंगल परिवार के साथ घूमने की अच्छी जगह है। यहां की ऊंची-ऊंची पहाडिय़ां, कल-कल बहती नदी, कई सारे छोटे झरने, हरियाली, गुफाए हैं। इसके अलावा सोना रानी महल के अवशेष भी यहां अब भी है। पेंच व कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के कारिडोर पर स्थित अमोदागढ़ में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच समय बिताने हर साल हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। जिला मुख्यालय से करीब 42 किमी दूर आमोदागढ़ पर्यटन स्थल सिवनी-मंडला स्टेट हाइवे से करीब 7 किमी दूर संरक्षित जंगल से घिरा हुआ है। यहां पर पयर्टकों के लिए पहाड़ी क्षेत्र में सेल्फी प्वाइंट बनाने के साथ वन विभाग ने कैफेटोरिया का निर्माण भी कराया हैं। पहाड़ की उंचाई से नीचे नदी व झरनों तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को करीब एक किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। अमोदागढ़ जंगल को अंग्रेजी लेखक रुडयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध द जंगल बुक के किरदार ‘मोगली’ की जन्म स्थली माना जाता है। संरक्षित वन के बीच से बहने वाली नदी व पहाड़ों की खूबसूरती देखते ही बनती है। परिवार व दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने यहां जा सकते हैं। अमोदागढ़ के जंगल में वन्यप्राणियों की मौजूदगी होने के कारण शाम होने के बाद यहां किसी भी पर्यटक को रूकने की इजाजत नहीं दी जाती है। शाम होने से पहले सभी पर्यटकों को जंगल से बाहर कर दिया जाता है।

घर पर बना सकते हैं मनपसंद रेसिपी
खाने-पीने के शौकीनों के लिए रविवार का दिन खास होता है। ऐसे में घर पर ही फैमिली के पसंद का खाना बनाकर दिन को खास बना सकते हैं।