
सिवनी. भीषण गर्मी में भी जिले के दूर-दराज क्षेत्र से लोग अपनी समस्या के न सुलझने से त्रस्त होकर कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। मंगलवार को जिलास्तरीय जनसुनवाई का आयोजन अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल चनाप सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई में कुल 234 आवेदन प्राप्त हुए। तहसील सिवनी अंतर्गत ग्राम बीसावाडी थाना बंडोल निवासी रतन परते ने वृद्धपेंशन एवं आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील घंसौर अंतर्गत ग्राम झुरकी निवासी नरीज पटेल ने धान बिक्री का भुगतान कराने , ग्राम बींझावाडा सिवनी निवासी सुरेश कुमार प्रजापति ने खाद्यान्न पर्ची में सुधार कार्य कराए जाने, बरघाट निवासी पुष्पा पिता उदेराम ने भूमि का सीमांकन कराने, तहसील छपारा अंतर्गत ग्राम तेंदनी निवासी सुषमा सराठे ने लाडली बहना योजना का लाभ दिलाने, गणेश चौक सिवनी निवासी मीना नामदेव व अन्य ने लाडली बहना योजना का लाभ दिलाने, तहसील केवलारी अंतर्गत ग्राम ढुटेरा निवासी दीनानाथ द्वारा रिकार्ड दुरूस्त कराए जाने, तहसील लखनादौन अंतर्गत ग्राम आमई निवासी छोटी बाई बागरे ने आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने , गांधीवार्ड सिवनी निवासी किरण राठी ने समग्र आई डी सुधार कराए जाने, महावीर वार्ड सिवनी निवासी ज्योति नामदेव ने बीपीएल सूची में नाम जोडकऱ राशन कार्ड प्रदान करने, ग्राम छिडिय़ापलारी सिवनी निवासी बंटीनाथ परिहार ने बीपीएल राशन कार्ड एवं खाद्यान्न पर्ची दिलाने, लखनादौन निवासी संतकुमार डहेरिया ने आधार कार्ड में जन्म तिथि सुधार कराने, तहसील छपारा अंतर्गत ग्राम पीपरढाना निवासी जगन्नाथ एवं अन्य ने ग्राम में पेयजल आपूर्ति एवं सीसी रोड, नाली निर्माण कार्य कराए जाने, ग्राम बनाथर केवलारी निवासी कोमल पंचेश्वर ने धान खरीदी केंद्र में विक्रय के बाद भुगतान दिलाने सहित कुल 234 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण किए जाने के निर्देश अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
अभियान को लेकर जिले में विशेष समिति गठित
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के अंतर्गत 16 मार्च से 15 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों का खोज, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण करना है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। किसी के घर, मंदिर, मठ, आश्रम या पुस्तकालय में पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपी सुरक्षित हैं, तो उनकी जानकारी ‘ज्ञान भारतम’ मोबाइल ऐप के माध्यम से साझा करें। यह प्रक्रिया सरल है और इससे हमारी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में विशेष समिति का गठन किया गया है, जिसमें इतिहासकार, प्राध्यापक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हैं। यह समिति पांडुलिपियों के सर्वेक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य कर रही है।
Updated on:
30 Apr 2026 11:32 am
Published on:
30 Apr 2026 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
