25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big news: रक्षाबंधन पर्व के दिन मानवता शर्मसार, बाइक पर बांधकर ले जाना पड़ा पत्नी का शव

वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification

सिवनी. रक्षाबंधन पर्व के दिन शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना नागपुर में उजागर हुई है। नेशनल हाईवे - 44 पर बाइक से पति के साथ नागपुर से सिवनी आ रही पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। पति ने लोगो से मदद मांगी, लेकिन किसी ने सुनी नहीं। मजबूरी में पति ने पत्नी के शव को बाइक पर बांधा और वापस घर निकल पड़ा। रास्ते में किसी ने घटना की वीडियो बना ली। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रक्षाबंधन पर्व के दिन 9 अगस्त की है। अमित यादव पत्नी ग्यारसी के साथ नागपुर के कोराडी पुलिस थाना क्षेत्र के लोणारा से अपने गांव सिवनी के करनपुर जा रहे थे। रास्ते में नागपुर जिले के दओलापार गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ग्यारसी की मौत हो गई। ट्रक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद अमित ने सड़क से गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने नहीं रोका। मजबूरी में उसने पत्नी के शव को बाइक की पिछली सीट से बांधा और वापस लोणारा पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने उसे तलाश लिया और शव को नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।