
सिवनी के छपारा के खुर्सीपार गांव में जमीनी विवाद के चलते जीजा की बेदम पिटाई और घर में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। सारा विवाद पैतृक जमीन का है जिसकी हिस्सेदार पीड़ित की पत्नी भी है। जब उसने अपना हिस्सा मांगा तो भाई आपा खो बैठे और घर में घुसकर जीजा की बेदम पिटाई करते हुए तोड़फोड़ कर दी। भाइयों की गुंडागर्दी के बाद बहन ने पुलिस में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
भाई-बहन में विवाद, जीजा की पिटाई
खुर्सीपार गांव की रहने वाली प्रतिक्षा चौरसिया नाम की महिला ने पुलिस में अपने भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रतिक्षा ने बताया है कि उसका अपने दोनों भाइयों से पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पति कोर्ट से जमीन विवाद में स्टे लेकर आए थे। इसी रंजिश के कारण मेरे दोनों भाइयों नवीन कुमार चौरसिया और प्रवीण कुमार चौरसिया ने घर में घुसकर मेरे पति विनोद चौरसिया के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ की। पीड़िता के मुताबिक उसे उसके हिस्से की पैतृक जमीन नहीं देना चाहते हैं। भाइयों ने घर की टीवी, कार सबकुछ तोड़ दिया है और पति को पीटते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
देखें वीडियो- सावन के महीने में शिवलिंग से आकर लिपटा सफेद नाग
Published on:
29 Jul 2023 07:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
