
उगली. कहा जाता है कि एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, क्योंकि उसका ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन जीवनभर समाज को दिशा देता रहता है। कुछ ऐसा ही भावनात्मक दृश्य सिवनी जिले की केवलारी तहसील के ग्राम उगली स्थित माध्यमिक विद्यालय पटबर्रा में देखने को मिला। बीते 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक कुंवर सिंह चावले को विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई दी। सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल के समस्त शिक्षक, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, सेवानिवृत्त शिक्षक के परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षक को उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान और प्रेम प्रकट किया। वातावरण में भावनाओं का ऐसा ज्वार था कि कई विद्यार्थियों की आंखें नम हो गईं। विद्यार्थी बाजे-गाजे के साथ गुरूजी को उनके घर तक छोडऩे पहुंचे। अपने प्रिय शिक्षक के प्रति विद्यार्थियों का यह प्रेम और आदर समाज को एक सकारात्मक संदेश देता है कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कारों और संबंधों की रोशनी है, जो पीढिय़ों तक समाज को प्रकाशमान करती रहती है।
Published on:
06 Mar 2026 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
