6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश होते ही किसानों ने खेत में शुरू की बोवनी

किसान खेतों में धान की बींज लगाने पहुंच गए हैं।

2 min read
Google source verification
Farmers started the ranch

बारिश होते ही किसानों ने खेत में शुरू की बोवनी

सिवनी. मानसून के आते ही अन्नदाताओं ने खेतों में धान की बुआई शुरू कर दी है। ताकि आने वाले कुछ दिनों में उनके धान खेतों में लहलहा उठे। किसानों की माने तो इस साल मौसम मेहरबान है और खेती को लेकर उनमें खासा उत्साह का माहौल है। खेतों में रौनक बढ़ गई है। किसान खेतों में धान की बींज लगाने पहुंच गए हैं।
वहीं इस बारे में मनोज सूर्यवंशी का कहना है कि अभी थोड़ी बारिश के बाद हल्की धूप खिली जाती है, जो धान की बुआई के लिए काफी अच्छा है। उन्होंने कहा कि आगामी 2-3 दिनों में होने वाली बारिश में उनके धान लहलहा जाएंगे। इसलिए उन्होंने अभी से ही खेतों में धान की बुआई शुरू कर दी है। बुआई का समय 15 जून तक होता है, लेकिन इस साल मानूसन जल्दी आने से उन्हें धानों की बुआई भी जल्दी करनी पड़ रही है।
क्षेत्र में खेती किसानी में जुटे किसान आधुनिक तरीके से खेतों में बुआई कर रहे हैं। हालांकी अभी पहली बारिश के बाद हल्की धूप भी है। जिसमें किसान अपनी बीज की बुआई कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि अभी बीज बोने का सही समय है। इसलिए वे हल्की धूप में बीजों की बुआई कर रहे हैं। इसके बाद खेतों में लगातार बारिश की जरूरत है। क्योंकि समय पर बारिश नहीं होने से बोया गया बीज खराब भी हो सकता है।
किसान भाइयों को सामयिक सलाह
सिवनी. कृषि विकास विभाग द्वारा कृषकों को सलाह दी गई है कि जो किसान भाई खरीफ में सोयाबीन की खेती करना चाह रहे हैं वह किसान भाई्र जिन किसान भाइयों ने 2-3 वर्षों से खेत की गहरी जुताई नहीं की हो अवश्य करें। उसके बाद बख्खर, कल्टीवेयर एवं पाटा चलाकर खेत को तैयार करें। अंतिम बखरनी से पूर्व गोबर की खाद ;10 टन प्रति है या मुर्गी को खाद 2.5 टन प्रति हेक्टेयर की दर से डालकर खेत में फैला दें।
अपने क्षेत्र के लिए अनुशंसित सोयाबीन किस्मों में से उपयुक्त किस्म का चयन कर बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उपलब्ध सोयाबीन बीज का अंकुरण परीक्षण न्यूनतम 70 प्रतिशत सुनिश्चित करें।