26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्तों ने निभाया दोस्ती का फर्ज, बचा ली जान

गणपति विसर्जन में डूब रहा था युवक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Vandewar

•

Updated: 15 Sep 2016, 3:33 PM IST

 Increased amounts of water in spate Sivanath Trbi

Increased amounts of water in spate Sivanath Trbiditi , half parched city


सिवनी.
दोस्त की खातिर जान की बाजी लगा देने के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन गुरुवार को गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक घटना ऐसी घटी जिसने इस किस्से को हकीकत बना दिया। गहरे पानी में डूब रहे अपने दोस्त की जान बचाने के लिए दोस्तों ने बिना देर किए गहरे पानी में छलांग लगाकर उसकी जान बचा ली। मामला बंडोल थाना क्षेत्र के सागर का है।

गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे सागर गांव के लोग गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव के नजदीक तालाब में पहुंचे। प्रतिमा विसर्जन के बाद कुछ युवा नहाने के लिए पानी में उतर गए, इसी बीच 20 वर्षीय लक्ष्मण परते भी गहरे पानी में जा पहुंचा और डूबने लगा, जिसे बाहर खड़े दोस्तों ने देखा और तुरंत उसकी जान बचाने छलांग लगा दी। बेहोशी की हालत में युवक को उसके दोस्तों ने गहरे पानी से खींचकर बाहर लाया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भी लेकर पहुंच गए। इस नजारे को देख रहे गांव के लोग यही कह रहे थे। दोस्ती कोई रिश्ता नहीं होती है, लेकिन ये किसी रिश्ते से कम भी नहीं होती।