26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुद्दे की बात- अतिक्रमण हटेंगे, तब संवरेगा शहर

जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष ने उठाया मुद्दा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Vandewar

•

Updated: 28 Aug 2016, 12:26 PM IST

seoni

seoni


सिवनी.
शहर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षित आवागमन के लिए अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष ने अतिक्रमण को सख्ती से हटाए जाने की अपेक्षा व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि शहर में चाय पान के ठेलों, फल के ठेला, रेत-गिट्टी के विक्रेताओं, फुल्की-चाट के ठेलों, होजरी कपडों के ठेलों से सिवनी नगर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण फैला हुआ है। ये अतिक्रमण शहर विकास व सौंदर्यीकरण में अवरोध बन रहे हैं।

अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर के समस्त शासकीय, अशासकीय स्कूलों के पास अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों पर मजनुओं का जमावड़ा देखा जा सकता है। खासकर नगर के छात्राओं के स्कूलों के पास, कोचिंग सेंटर के पास, पोस्ट ऑफिस के चौक पर, कचहरी चौक, जिला न्यायालय जाने वाले रास्ते पर व अन्य स्थानों पर शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे स्कूलों में आने-जाने वाले छात्र- छात्राओं, बच्चों, आफिस जाने वाले कर्मचारियों, न्यायिक मजिस्ट्रेट, एवं वकील साथियों तथा नगर के वरिष्ठ नागरिकों को इस अतिक्रमण के कारण आने-जाने में समस्या हो रही है।

अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका परिषद तथा सिवनी शहर के समस्त शासकीय, अशासकीय, अर्धशासकीय संस्थाओं से अपेक्षा व्यक्त करते कहा है कि नगर में हो रहे इस अतिक्रमण को हटाने के लिए उचित कार्रवाई करने को कहा है। वहीं कहा कि लगातार हो रही देरी के कारण यह अतिक्रमण स्थाई रूप ले लेगा ओर छेड़छाड़, सड़क दुर्घटना का सामना नगरवासियों को करना पड़ सकता है।