8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दाल व्यापारी से चाकू की नोंक पर लूट

कान्हीवाड़ा थाना का मामला, दोपहर की घटना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Bhagel

•

Updated: 27 Aug 2016, 9:29 PM IST

crime

crime


सिवनी.
कान्हीवाड़ा थाना अन्तर्गत सिवनी-मंडला मार्ग पर ग्राम भोमा में शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे के दरमियान दो अज्ञात लुटेरों ने चाकू दिखाकर दाल व्यापारी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दाल व्यापारी शेख असगर निवासी भोमा शनिवार को दोपहर घर से पैदल भोमा बस स्टैण्ड की ओर जा रहा था। तभी गांव के विमला नगर स्थित विद्युत वितरण केन्द्र के पास दो अज्ञात लुटरों ने चाकू दिखाकर शेख असगर के पास रखे 22 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। क्षेत्र में लगातार चोरी, लूटपाट व वाहन चोरी आदि की बढ़ती घटनाओं से ग्रामवासियों में पुलिस की कार्रप्रणाली से काफी आक्रोश व्याप्त है।