15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मावठे की बारिश से गीला हुआ मक्का, अन्नदाता परेशान

कृषि उपज मंडी सिमरिया में अव्यवस्था, उठाव नहीं होने से जगह की समस्या

2 min read
Google source verification
Corn, purchased center, rain, wet, loss, farmer, market, disorder

jaggery unit narsinghpur

सिवनी. जिले भर में किसानों के उपज के अनाज की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो गई है। वहीं रविवार, सोमवार को जिले भर में हुई बारिश से खरीदी केंद्रों में मक्का बेचने पहुंचे किसानों का मक्का बारिश से काफी ज्यादा गीला हो गया। यहां अभी तक सवा सात लाख क्विंटल मक्का की खरीदी की जा चुकी है और बड़ी संख्या में किसान मक्का लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में बारिश से मक्का को गीला होने से बचाने के लिए यहां पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
शहर सीमा से जबलपुर रोड स्थित कृषि उपज मंडी सिमरिया में मक्का बेचने पहुंचे किसानों का मक्का ठण्ड के मौसम में हुई मावठे की बारिश में काफी गीला हो गया। मक्का को गीला होने से बचाने के लिए खरीदी केंद्र सिमरिया मंडी में व्यापक व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण मक्का को गीले होने से नहीं बचाया जा सका। यहां पहुंचे किसानों में रघुनाथ, प्रीतम, बंशीलाल, होरू आदि ने बताया कि रविवार को व्यापारी ने मक्का तो खरीद लिया लेकिन खरीदी के बाद मक्का की तुलाई मंगलवार की शाम तक नहीं की गई है। यहां मक्का बेचने पहुंचे कई किसान ऐसे हैं जो कड़ाके की ठण्ड में चार-पांच दिनों से यहां पहुंचे लेकिन उनका मक्का न तो खरीदा गया है और जिन किसानों का मक्का बिक चुका है उसे मंडी द्वारा अभी तक तुलाई नहीं की गई है। जिसके चलते किसानों को मंडी में रात-दिन अपने अनाज के पास बैठने मजबूर होना पड़ रहा है।
सिमरिया मंडी में 22 नवम्बर से खरीदी शुरू हुई है। अभी तक यहां 10 हजार किसानों से मक्का खरीदा जा चुका है। मंडी में लगभग 58 हजार किसानों का मक्का का पंजीयन और लगभग 47 हजार किसानों का धान का पंजीयन है। खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज मक्का, ज्वार, बाजरा उपार्जन के लिए ग्राम भोंगाखेड़ा, बिहिरिया, छुहाई, चोरगरठिया, डूंगरिया, गरठिया, जमुनिया, खामखरेली, सोनाडोंगरी और टिकारी क्र.-1 गांव के किसानों का पंजीयन है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान मक्का बेचने पहुंच रहे हैं लेकिन मंडी में किसानों के अनाज को बारिश से गीला होने से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं। जिसके चलते पिछले दो-तीन दिनों से हुई बारिश के चलते मंडी परिसर में रखा अनाज गीला हो गया। सिमरिया मंडी में ही लगभग 10 हजार किसानों से लगभग सवा सात लाख क्विंटल मक्का की खरीदारी हो चुकी है।
परिवहन की रफ्तार धीमी
मंडी में किसानो का मक्का मंगलवार को 1750 रुपए क्विंटल बिका। मक्का अच्छी कीमत में तो बिक रहा है लेकिन मौसम में हो रहे परिवर्तन, कड़ाके की ठण्ड के साथ हो रही बारिश के साथ ही परिवहन की रफ्तार धीमी होने से किसानों की समस्याएं काफी बढ़ गई है।

इनका कहना है
मंडी में बड़ी संख्या में किसान मक्का लेकर पहुंच रहे हैं। पॉलीथिन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण अधिक मात्रा आया मक्का गीला हो गया है। हालांकि परिवहन 95 प्रतिशत हो चुका है। कुछ किसानों के अनाज की तुलाई होना शेष है।
एसके परते, सचिव
कृषि उपज मंडी, सिमरिया।