22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी

विधायक निधि तक खर्च नहीं कर पाए श्रीमान

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा विधायक पर लगाए आरोप

Google source verification

सिवनी. जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने सिवनी विधायक दिनेश राय पर आरोप लगाते कहा कि सिवनी विधायक ने चुनाव के समय कहा था कि फोरलाइन नहीं बनी तो अपने पैसे से बनवा दूंगा। ये वहीं विधायक हैं, जो जनता के हित में अपनी विधायक निधि की राशि तक पूरी खर्च नहीं कर पा रहे हैं।
भाजपा सरकार की विकास यात्रा को कांग्रेस ने निकास यात्रा का नाम देते हुए प्रदेश सरकार सहित सांसद व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने प्रेसवार्ता में कहा कि जिले में कोई ऐसा काम सांसद और सिवनी विधायक के रहते नहीं हुआ है, जिसको वे विकास बता सकें। उन्होंने हमेशा गांव-गांव में बनाए सभामंच, सड़क, नाली को ही विकास की सौगात बताया है।
खुराना ने कहा कि भाजपा का नारा है झूठ बोलो, बार-बार बोलो और जोर से बोलो, ताकि झूठ भी सही लगने लगे। सांसद और सिवनी विधायक की सक्रियता पर सवाल उठाते कहा कि रेलवे में पिछले आठ साल से मेगा ब्लॉक लगा हुआ है। इतना लम्बा ब्लॉक कहीं नहीं रहा है। इतने समय के बाद भी रेल कब चलेगी, ये भाजपा के जनप्रतिनिधि नहीं बता पा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा की हवाई अड्डे से हुई गिरफ्तारी की निंदा करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने इसे सरकार की मनमानी कार्रवाई बताया।

दहेज के सामान में कमीशनखोरी का आरोप
कांग्रेस सरकार ने कन्यादान योजना की राशि 48 हजार सीधे कन्या के बैंक खाते में दे रही थी, जिससे जरूरत के मुताबिक कन्या अपनी गृहस्थी का सामान खरीद रही थी, लेकिन भाजपा ने व्यवस्था बदल दी। राशि के बजाय उनको दहेज का गुणवत्ताहीन सामान दिया जाने लगा। उस सामान में भी भाजपा ने कमीशनखोरी की है। इसके अलावा कई और मामलों में कांग्रेस ने भाजपा सरकार और जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस कार्यालय में नहीं लगा भ्रष्टाचार का एक रूपया
प्रेसवार्ता में एक सवाल के दौरान पूछा गया कि सिवनी विधायक दिनेश राय आरोप लगाते हैं कि जिला कांग्रेस कार्यालय का निर्माण 15 महीने की कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार के रुपए से हुआ है। इस सवाल पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष खुराना ने कहा कि जिला कांग्रेस कार्यालय में एक रूपया भी भ्रष्टाचार का नहीं लगा है। जो भी पैसे लगे हैं वो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और उनके नाते-रिश्तेदारों और जो दुकानें बनी हैं, उनके संचालकों का लगा है। विधायक के आरोप पर कहा कि यह कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता का अपमान है।