
सिवनी. शहर के कटंगी रोड मोक्षधाम के समीपस्थ मार्ग स्थित पुल को तोड़ दिया गया है। पुल को तोडऩे से शहर से जनता नगर, बायपास, बोरदई व कटंगी जाने-आने वाले वाहन चालकों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों ने बताया कि पुल को तोडऩे के बाद वाहनों को गुजरने के लिए वैकल्पिक मार्ग की उचित व्यवस्था भी नहीं बनाई गई है। जिसके कारण चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नागरिकों ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी भाग से गुजरने वाले कटंगी मार्ग स्थित मोती नाला के वर्षों पुराने पुल को ढहा दिया गया है। अब कटंगी नाके से लेकर बॉयपास तक लगभग 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य यहां किया जाएगा। हालांकि निर्माण के पूर्व विचलन मार्ग बना दिया गया है लेकिन इसमें धूल उडऩे से रोकने और मार्ग के समतलीकरण न करने से लोगों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह विचलन मार्ग कटंगी रोड स्थित मोक्षधाम के अन्दर से बनाया गया। संभावना व्यक्त की गई है कि वर्षाकाल के पहले इस पुल का निर्माण कर दिया जाएगा। बुधवार की शाम को बालाघाट के सांसद बोध सिंह भगत भी अपने वाहन से जब सिवनी में प्रवेश कर रहे थे तब उन्हें मजबूरी में ड्रीमलैण्ड सिटी के अंदर के मार्ग का उपयोग करना पड़ा। माना जा रहा है कि रेल्वे स्टेशन और अमान परिवर्तन के चलते आने वाले भारी वाहनों, डम्पर आदि के भार को यह पुराना पुल नहीं सह सकता था इसलिए पुल को तोड़कर यहां नया पुल का निर्माण किया जाएगा।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुल में वैकल्पिक इंतजाम किए जाएं ताकि वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। धूल उडऩे और गडढों के कारण हादसों की आशंका बनी हुई है। वहीं स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था नहीं है जिसके कारण वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी हो रही है।
इनका कहना है
सिवनी से कटंगी सड़क निर्माण प्रोजेक्ट के तहत 12 मीटर चौड़ी व 50 मीटर लम्बा पुल का निर्माण कार्य 30 जून तक किया जाना है। बेस का कार्य शुरू हो गया है। वैकल्पिक मार्ग में उडऩे वाली धूल आदि से बचने के लिए गिट्टी डाली जाएगी व पानी का छिड़काव किया जाएगा।
दीपक आडे, एजीएम, एमपीआरडीसी
Published on:
13 May 2018 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
