27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में ‘हेड कांस्टेबल’ 75 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

MP News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में लोकायुक्त ने 75 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को रंगे हाथों पकड़ा है।
less than 1 minute read
Google source verification
chhindwara news

MP News: मध्यप्रदेश में आए दिन लोकायुक्त के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जाता है। मगर बावजूद इसके रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही मामला सिवनी जिले से सामने आया है। यहां पर प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।

दरअसल, आवेदक नितिन पाटकर ने बताया कि वह सिविल ठेकेदार हैं। जिसके द्वारा नगर परिषद सिवनी जिले की केवलारी नगर परिषद में सीसी रोड और नाली निर्माण का ठेका लिया गया था। नितिन के द्वारा पेटी ठेकेदार राय कंस्ट्रक्शन राहुल राय निवासी को निर्माण कार्य का ठेका सौंपा था। जिसमें राहुल के द्वारा घटिया निर्माण करके पैसों की धोखाधड़ी की थी। इसकी शिकायत आवेदक ने थाना केवलारी 8 अक्टूबर को कराई थी।

75 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

थाना केवलारी में प्रधान आरक्षक मनीष कुमार पटवा धोखाधड़ी की एफआईआर करने की एवज में आवेदक से 5 लाख रुपए की मांग कर रहा था। पहली किस्त के रूप में 25 हजार रुपए ले चुका था। गुरुवार को सत्यापन के दौरान को प्रधान आरक्षक मनीष कुमार पटवा दूसरी किस्त के रूप में 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।