सिवनी जिले के छिड़िया पलारी गांव में रहने वाला एक परिवार उस वक्त सहम उठा जब बिस्तर में से कोबरा नाग फन उठाकर फुफकारने लगा। परिवार के सदस्य रात में सोने की तैयारी में थे और वो जैसे पलंग के पास पहुंचे तो उन्हें बिस्तर में कुछ हलचल महसूस हुई। किसी तरह हिम्मत जुटाकर बिस्तर का जैसे ही तकिया परिवार के सदस्य ने उठाया तो कोबरा सांप फुफकार मारते हुए फन उठाकर खड़ा हो गया। जिसे देखकर परिवार के लोगों के पसीने छूट गए और चीख निकल गई।