परिजन के मुताबिक 6 जुलाई को बच्चे नितिन की तबीयत बिगड़ गई और वह कुत्ते की तरह हरकतें करने लगा। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। वे बच्चे को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने कुत्ते का जहर बच्चे के ब्रेन में पहुंचने की जानकारी दी और उसे बचा पाने में असमर्थता जाहिर की। परिजन उसको झाड़फूंक करवाने के लिए मऊगंज लेकर जा रहे थे, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। घर वालों ने मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से की है जिस पर उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है।