22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Shivpuri / गोवर्धन परिक्रमा से लौटते ही मिली ऐसी खबर की पति के पैरों के नीचे से खिसकी जमीन..

गोवर्धन परिक्रमा से लौटते ही मिली ऐसी खबर की पति के पैरों के नीचे से खिसकी जमीन..

mp news: दो दिन पहले पति से फोन पर मेकअप का सामान लाने के लिए कहा था, पति जब वापस लौटा तो घर के पास के कुएं में मिले पत्नी व बच्चों के शव...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 10 Jul 2025, 4:32 PM IST

shivpuri

कुएं में मां-बच्चों के शव मिलने से फैली सनसनी। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

mp news: मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। घटना शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना इलाके के जोराई गांव की है जहां एक कुएं से महिला व उसके दो मासूम बच्चों के शव मिले हैं। कुएं में मां-बच्चों के शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आत्महत्या या हत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

कुएं में मां-बच्चों के शव मिलने से सनसनी


जोराई गांव में गुरूवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव की ही रहने वाली 28 साल की महिला पिंकी बघेल व उसे दो मासूम बच्चों 4 साल की रूचिका व 8 महीने के बेटे आनंद के शव कुएं में मिले। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। महिला पिंकी का पति घटना के वक्त गांव में नहीं था और कुछ दिन पहले गोवर्धन परिक्रमा के लिए गया था।

गोवर्धन परिक्रमा कर लौटा पति तो मिली…


पति गोवर्धन बघेल ने बताया कि वो अपने साले व साढू के साथ गोवर्धन परिक्रमा के लिए मथुरा गया था। दो दिन पहले फोन पर उसकी पिंकी से बात हुई थी तब पिंकी ने उससे मेकअप का सामान लाने के लिए कहा था। वो बुधवार रात को ही लौट था और अपने साले के घर पर ही रूक गया था। सुबह-सुबह उसको पत्नी व बच्चों की मौत की खबर लगी तो वो गांव आया। पति के मुताबिक पत्नी का पिंकी का किसी से कोई विवाद नहीं था।

पुलिस जांच में जुटी


पुलिस ने मां-बच्चों के शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पिंकी स्वभाव से चिड़चिड़ी भी थी। पुलिस का कहना है कि हादसा, हत्या और आत्महत्या तीनों पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। परिजन के बयान लेने के साथ ही उनके कॉल डिटेल खंगाल भी खंगाल रही है जिससे की घटना के सही कारणों का पता चल सके।