2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में इंटर्नशिप कर रहे राजस्थान के डॉक्टर युवक की संदिग्ध मौत…

mp news: राजस्थान निवासी प्रदीप गुर्जर ने विदेश से की थी पढ़ाई, पांच दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन...।

less than 1 minute read
Google source verification
seoni

मृतक प्रदीप गुर्जर की फाइल फोटो। (सोर्स-सोशल मीडिया)

mp news: मध्यप्रदेश के सिवनी में मेडिकल कालेज में इंटर्नशिप कर रहे एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के दौसा का रहने वाला 27 साल का प्रदीप गुर्जर मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहा था। मेडिकल कॉलेज कैंपस में स्थित हॉस्टल में प्रदीप रह रहा था। सुबह 9 बजे उसके छाती में दर्द उठा था। इसके बाद उसने दवा खा ली। हालांकि उसे राहत नहीं मिली, जब तक साथी अस्पताल लेकर पहुंचे देर हो चुकी थी।

राजस्थान का रहने वाला था प्रदीप

इंटर्नशिप करने वाले डॉक्टर प्रदीप गुर्जर की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने उसके परिजन को सूचना दे दी है। डूंडासिवनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि मृतक के साथियों ने बताया है कि सुबह दर्द उठने पर प्रदीप ने दवा ले ली थी लेकिन उसे आराम नहीं लगा इसके बाद दोस्त उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत हार्टअटैक से लग रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वजहों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें- सिंधिया के महल के पास रोड धंसी, मचा हड़कंप

विदेश से पढ़ाई कर आया था प्रदीप

बताया गया है कि प्रदीप ने विदेश से मेडिकल की पढ़ाई की थी और वो 2024-25 में सिवनी मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप करने के लिए आया था। इंटर्नशिप डॉक्टर प्रदीप गुर्जर का 25 जून को जन्मदिन था। उन्होंने अपना जन्मदिन यही मनाया था। बर्थडे पार्टी के बाद उन्होंने अपने कुछ दोस्तों से यह भी बताया कि पार्टी के बाद से ही उन्हें दर्द हो रहा था। हालांकि यह बात उन्होंने गंभीरता से नहीं ली।

यह भी पढ़ें- शादी के 18 घंटे बाद पति ने तोड़ा रिश्ता, वजह कर देगी हैरान…

Story Loader