
प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत।
सिवनी. राष्ट्रीय ओपन शतरंज दो दिवसीय प्रतियोगिता जिला मुख्यालय स्थित शांति शिखर ब्रम्हाकुमारी भैरोगंज में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 200 खिलाडिय़़ों ने हिस्सा लिया। विभिन्न राउंड में प्रतियोगिता का निर्णय हुआ।
प्रतियोगिता के समापन पर मनीष अग्रवाल, जनक तिवारी, ब्रम्हाकुमारी गीता, अनीश बघेल, मीनू बोरकर, एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप 2024 कजाकिस्तान में भारत की ओर से सम्मिलित चीफ आर्बिटर प्रवीण ठाकरे, संजय सोनी, राजीव अकील पार्षद, श्रवण साहू, एड. गोविंद बोरकर व अन्य की उपस्थिति में हुआ।
ओपन शतरंज प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी-अपनी आयु वर्ग में स्थान प्राप्त किए हैं, उन्हें मेडल, ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान यिका गया।
विजेताओं में सात वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान अयांश कुरकुरे एमपी को मिला। नौ वर्ष से काम में प्रथम स्थान स्वराज मिश्रा, दूसरा स्थान कृष्णा हरीश मुरकुटे एवं तृतीय स्थान लावण्या जुनेजा रहे। 11 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान धीरज लाहोटी महाराष्ट्र, द्वितीय स्थान सूर्यांश सिंह मध्य प्रदेश, तीसरा स्थान आयुष देहरिया मध्य प्रदेश रहे। 13 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान हर्ष लाहोटी, द्वितीय स्थान ईशान जायसवाल महाराष्ट्र, तीसरा स्थान महान मोहरे मध्य प्रदेश। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान अभिजीत सोलंकी, द्वितीय स्थान पीयूष तिवारी, तीसरा आरव कुमार कोष्टक तीनों एमपी से विजेता रहे।
दिव्यांग खिलाडिय़ों के लिए भी विशेष आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम स्थान प्राची चंद्रवंशी मध्य प्रदेश ने प्राप्त किया। बेस्ट खिलाडिय़ों के लिए भी पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें से प्रथम स्थान राहुल वाहने, द्विती एम निगूडकऱ, तृतीय शिवांश गुप्ता। महिला वर्ग में प्रथम स्थान ढूंढेजा महाराष्ट्र, केतकी कर्षा मध्य प्रदेश एवं तृतीय स्थान ढूंढेजा माही महाराष्ट्र रहे। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों में प्रथम स्थान कंवल ओमप्रकाश मध्य प्रदेश, द्वितीय स्थान सतीश बेल मध्य प्रदेश एवं तृतीय स्थान एएम समकोण रहे।
अनरेटेड खिलाडियिों को भी पुरस्कार दिया गया। जिसमें प्रथम स्थान संदीप कुमार उत्तर प्रदेश, द्वितीय स्थान फुलवानी हरीश मध्य प्रदेश, तृतीय स्थान उत्कर्ष राठी महाराष्ट्र रहे। रेटिंग खिलाड़ी 1400 से 1599 तक में प्रथम स्थान संजय भांगे महाराष्ट्र, द्वितीय स्थान संतोष सदाओ, तृतीय स्थान अक्षय पातुरकर रहे। रेटिंग खिलाड़ी 1600 से 1799 को भी ट्रॉफी एवं नकद राशि प्रदान की गई। जिसमें प्रथम स्थान पर कलवंडे मयूर मध्य प्रदेश, द्वितीय संदीप जैसवाल उत्तर प्रदेश, तीसरा स्थान सोलंकी अभिषेक मध्य प्रदेश रहे। प्रतियोगिता के सभी प्रथम 15 खिलाडिय़ों को ट्रॉफी एवं नकद राशि के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम प्रतिभागी को 21 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले को 11 हजार 111 एवं तृतीय विजेता को सात हजार की राशि प्रदान की गई।
Updated on:
02 Jul 2024 08:11 pm
Published on:
02 Jul 2024 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
